Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के ये चार शहर देश के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल… जानें
    ट्रेंडिंग

    बिहार के ये चार शहर देश के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल… जानें

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की 2025 की पहली छमाही की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के चार शहर—हाजीपुर, सासाराम, पटना और राजगीर—देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हैं। रिपोर्ट में हाजीपुर को तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है, जहां पीएम 2.5 का स्तर 85 µg/m³ दर्ज किया गया। इस दौरान हाजीपुर में केवल 13 दिन वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जबकि एक दिन यह गंभीर स्तर तक पहुंच गई।

    CREA की रिपोर्ट के अनुसार सासाराम, पटना और राजगीर में पीएम 2.5 का स्तर क्रमशः 69 µg/m³, 68 µg/m³ और 65 µg/m³ रहा, जो भारतीय मानक (40 µg/m³) से कहीं अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानक (5 µg/m³) के अनुसार तो स्थिति और भी गंभीर है। डेटा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट से लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 की पहली छमाही में देश के 122 शहर भारतीय मानकों के अनुसार प्रदूषित रहे, जबकि डब्ल्यूएचओ के मानकों के हिसाब से 239 शहरों की वायु गुणवत्ता खराब थी। असम-मेघालय सीमा पर स्थित ब्यर्नीहाट देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

    बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रिपोर्ट को बताया फर्जी

    हालांकि, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (BSPCB) ने CREA की इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। बोर्ड के एक अधिकारी ने इसे निजी एजेंसी की गलत और फर्जी रिपोर्ट करार देते हुए कहा कि बिहार में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें निर्माण कार्यों में ग्रीन कवर का उपयोग, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना, और फसल अवशेष जलाने पर रोक जैसे उपाय शामिल हैं।

    हाजीपुर में पीएम 2.5 मुख्य प्रदूषक

    रिपोर्ट में बताया गया कि हाजीपुर में वायु प्रदूषण का मुख्य स्रोत पीएम 2.5 है, जो फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। बिहार के 18 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जबकि छह शहरों में मध्यम स्तर की थी। विशेषज्ञों का कहना है कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि बिहार के लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके।

    Also Read : बेकाबू होकर नहर में पलटी कार, तीन की मौ’त, दो जख्मी

    These four cities of Bihar are included in the top 10 most polluted cities of the country... know बिहार के इन चार शहर देश के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेले के लिए रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी
    Next Article मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    Latest Posts

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.