Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»ये पांच चीजें पेट दर्द, गैस, ऐंठन, अपच और कब्ज़ से तुरंत देंगी राहत
    स्वास्थ्य

    ये पांच चीजें पेट दर्द, गैस, ऐंठन, अपच और कब्ज़ से तुरंत देंगी राहत

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आज के दौर की लाइफ-स्टाइल में हर दूसरा व्यक्ति गैस, अपच, कब्ज़, पेट दर्द और ऐंठन जैसी दिक्कतों से परेशान है. जिसके लिए उनको लगभग हर रोज़ दवा का सेवन करना पड़ता है, जो कि कई और परेशानियों की वजह बन सकता है. पेट की इन दिक्कतों को दूर करने के लिए आप दवाओं की जगह अगर घरेलू नुस्खों को अपनाएं तो ये आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है. ये घरेलू नुस्खे आपको पेट की इन तमाम तकलीफों से तो निजात दिलवायेंगे ही साथ ही इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे. तो आइये जानते हैं इनके बारे में….

    पेट में गैस, सूजन, ऐंठन और अपच जैसी दिक्कत को दूर करने में सौंफ आपकी काफी मदद कर सकती है. इसमें कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं. जो गैस, पेट दर्द और अपच की दिक्कत से निजात दिलाने का काम आसानी के साथ करते हैं. खाने के बाद इसका रोज़ाना सेवन करने से हाज़मा भी दुरुस्त रहता है.

    हींग

    खाने का स्वाद बढ़ाने और बादीपन ख़त्म करने के लिए हींग का इस्तेमाल हमेशा से किया जाता है. ये पेट के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. हींग को खाने और  इसको पेट पर लगाने से पेट दर्द, गैस, ऐंठन, अपच और कब्ज़ जैसी दिक्कतों से जल्दी छुटकारा मिल जाता है. इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो पेट की इन तमाम दिक्कतों को दूर करने में मदद करते हैं. हींग के सेवन से हाज़मे को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है.

    अजवाइन

    अजवाइन भी पेट की गैस, अपच और ऐंठन जैसी दिक्कतों से निजात दिलाने में अच्छी भूमिका निभाती है. साथ ही खाने के बादीपन को खत्म करने में भी ये मदद करती है. पेट के लिए अजवाइन को काफी फायदेमंद माना जाता है. इसका सेवन करने से पेट की दिक्कतों से तो राहत मिलती ही है साथ ही सर्दी के दिनों में इसका सेवन करने से ज़ुकाम-खांसी और सर्दी की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है.

    नींबू

    नींबू आपको पेट में ऐंठन, अपच और गैस से कम समय में आराम देने का काम करता है. इन दिक्कतों से निजात पाने के लिए आप नींबू रस को को गुनगुने पानी में मिलाकर इसमें भुना जीरा और काला नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं.

    पुदीना

    पुदीना भी आपको पेट दर्द, ऐंठन, गैस और अपच जैसी दिक्कतों से कम समय में निजात दिला सकता है. इसका सेवन करने से पेट की दिक्कतें तो दूर होती ही हैं साथ ही शरीर में ताज़गी आती है और लू लगने का खतरा भी कम होता है. पुदीने का सेवन इसकी पत्तियों को ताज़ा पीसकर पानी में मिलाकर किया किया जा सकता है. तो वहीं इसकी पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाकर भी किया जा सकता है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article16 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article शराब माफिया ने पुलिस जवान को 200 मीटर तक स्‍कॉर्पियो से घसीटा, मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.