Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिल्ली में बाघ के घर में घुसने से हड़कंप, ग्रामीण ने दिखाई सूझबूझ
    झारखंड

    सिल्ली में बाघ के घर में घुसने से हड़कंप, ग्रामीण ने दिखाई सूझबूझ

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाघ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के रांची जिले के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत कोचो पंचायत के मारदू गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब ग्रामीणों ने बाघ जैसे एक बड़े मांसाहारी जानवर को गांव में घूमते देखा। सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे की इस घटना ने पूरे गांव में दहशत फैला दी।

    घर में घुसा जानवर, बच्चियों को नहीं पहुंचाया नुकसान

    मिली जानकारी के अनुसार घटना पुरंदर महतो के घर की है, जब वे सुबह अपनी बकरी को बाहर निकालने जा रहे थे। उसी वक्त एक बड़ा जानवर अचानक उनके घर में घुस आया। पुरंदर महतो ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घर के अंदर दो छोटी बच्चियां सो रही थीं और जानवर उनके पास ही बैठ गया, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बाद में बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घर को बाहर से बंद कर दिया गया।

    बाघ, लकड़बग्घा या कुछ और…

    ग्रामीणों का कहना है कि यह जानवर बाघ हो सकता है, जबकि कुछ इसे लकड़बग्घा या कोई पालतू जंगली जानवर भी मान रहे हैं। मौके पर मिले पदचिन्हों से यह स्पष्ट है कि यह कोई बड़ा मांसाहारी जानवर है।

    रेस्क्यू टीम बुलाई गई

    वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और ओरमांझी जैविक उद्यान से एक विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। सिल्ली के वनपाल ने मीडिया को बताया कि अभी यह तय नहीं है कि जानवर कौन है बाघ, लकड़बग्घा या कोई अन्य प्रजाति लेकिन जांच और पकड़ने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

    गांव में दहशत, लेकिन जनहानि नहीं

    गांव में भय और तनाव का माहौल है, लेकिन अच्छी बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इस घटना ने ग्रामीणों और वन विभाग को अलर्ट कर दिया है और जंगलों से मानव बस्तियों में जानवरों के प्रवेश को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    Also Read : पांच महीने में कटा 60 करोड़ का चालान, SP क्या बोले… जानें

    alert animal entering village big carnivore forest department Human-Wildlife Conflict jharkhand Jharkhand news Kocho panchayat Mardu village ranchi rescue operation Silli Block Tiger Sighting villagers panic wild animal अफरातफरी कोचो पंचायत ग्रामीण दहशत जंगल से गांव में जानवर जंगली जानवर झारखंड झारखंड न्यूज बाघ की अफवाह बाघ जैसी दिखावट मानव-वन्यजीव संघर्ष मारदू गांव रांची रेस्क्यू ऑपरेशन वन विभाग सिल्ली प्रखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रेन मलेरिया से पांच साल की बच्ची की मौ’त
    Next Article BREAKING : अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर मोइज अब्बास मा’रा गया, TTP ने किया था हमला

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित, दोनों पक्षों की बहस पूरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपाएससी घोटाला: ख्यांगते, श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई आज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    वायुसेना बनने के 94 साल बाद पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

    September 2, 2026

    जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित, दोनों पक्षों की बहस पूरी

    September 2, 2026

    आदित्य-L1 के 4 साल : भारत का सूर्य मिशन जो सूरज के तूफानों से लेकर अंतरिक्ष मौसम तक खोज रहा हर बड़े राज

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.