Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बच्चों के जन्म में था सिर्फ 4 महीने का अंतर और ले लिया मातृत्व योजना का लाभ
    झारखंड

    बच्चों के जन्म में था सिर्फ 4 महीने का अंतर और ले लिया मातृत्व योजना का लाभ

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्चों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य में एक महिला मज़दूर के दो बच्चों के जन्म में सिर्फ चार महीने का अंतर होने के बावजूद भी उसे दोनों बच्चों का मातृत्व लाभ दिए जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार महालेखाकार ने मजदूरों के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के ऑडिट के दौरान इस तरह की गड़बड़ी पायी है.

    रिपोर्ट के अनुसार राज्य में भवन निर्माण व अन्य कार्यों से जुड़े निबंधित मजदूरों को कई तरह का लाभ देने का प्रावधान है. इन कल्याणकारी योजनाओं के संचालन कामगारों के लिए गठित कल्याण बोर्ड द्वारा किया जाता है. सरकार द्वारा निबंधित महिला मजदूरों के लिए मातृत्व वंदना योजना चलाया जाता है. इस योजना के तहत एक बच्चे के जन्म पर महिला मजदूर को मातृत्व लाभ के रूप मे 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है. ऑडिट के दौरान पाया गया कि धनबाद की एक महिला मजदूर को मातृत्व योजना का लाभ देने के लिए बच्चे के जन्म से संबंधित दो जन्म प्रमाण पत्र सौंपे गये थे. एक प्रमाण पत्र पाटली पुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा जारी किया गया था. इसमें बच्चे की जन्म तिथि 27 सितंबर 2020 बतायी गयी थी. इसी महिला मजदूर के दूसरे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी द्वारा जारी किया गया था. प्रमाण पत्र में जन्म तिथि का उल्लेख नहीं किया गया था. लेकिन प्रमाण पत्र से साथ लगे दस्तावेज में 30 जनवरी 2021 को बच्चे के जन्म होने का उल्लेख किया गया था. इस तरह इस महिला मजदूर के दो बच्चों के जन्म के बीच सिर्फ चार महीने का ही अंतर था. साथ ही उसके दोनों बच्चों के लिए 30 हज़ार रुपये के मातृत्व लाभ का भुगतान किया गया था.

    महालेखाकार ने ऑडिट में पाया कि पूर्वी सिंहभूम और बोकारो जिले की निबंधित 10 महिला मजदूरों को एक ही बच्चे के जन्म के लिए दो बार मातृत्व लाभ का भुगतान किया गया था. इसके अलावा पांच निबंधित महिला मजदूरों को डॉक्टर के प्रमाण पत्र के बिना ही मातृत्व लाभ के रुप में पैसों का भुगतान किया गया था.

    Also Read : “24 घंटे में बंद करें लोडिंग का काम, नहीं तो खोपड़ी खोल दी जाएगी”, कुख्यात मयंक सिंह ने किसे दी धमकी… जानें

    # state Audit Comptroller and Auditor General construction female worker four-month gap government irregularity Maternity Benefit maternity scheme Registered Workers two children's birth welfare board welfare schemes for workers ऑडिट कल्याण बोर्ड गड़बड़ी चार महीने का अंतर दो बच्चों का जन्म निबंधित मजदूर भवन निर्माण मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाएं महालेखाकार महिला मजदूर मातृत्व योजना मातृत्व लाभ राज्य सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनालंदा में सुबह सवेरे भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त
    Next Article उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.