Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती
    ट्रेंडिंग

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपराष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सीने में दर्द के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 73 साल के धनखड़ को डॉ. राजीव नारंग के अंडर में क्रिटिकल केयर यूनिट में ऐडमिट किया गया है। सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रही है। उपराष्ट्रपति का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे हैं।

    जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुंझुनू जिले से ताल्लुक रखते हैं। वह चित्तौरगढ़ सैनिक स्कूल के छात्र रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। 1987 में उन्हें हाई कोर्ट बार असोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था।

    जगदीप धनखड़ का राजनीतिक सफर 1989 में शुरू हुआ जब उन्होंने जनता दल के टिकट पर झुंझुनू से चुनाव लड़ा था। जीत हासिल कर वह पहली बार सांसद बने। इसके बाद जब जनता दल का विभाजन हो गया तो वह देवेगौड़ा के गुट में थे। जब जनता दल में टिकट नहीं मिला तो उन्होंने कांग्रेस का रुख कर लिया। अजमेर से वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार गए। इसके बाद लंबे समय बाद वह बीजेपी में आए। धनखड़ किशनगढ़ विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं।

    बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। 73 साल की उम्र में भी वह ऐक्टिव रहते हैं। राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान भी उपराष्ट्रपति की कार्यकुशलता देखी जाती है। जगदीप धनखड़ का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है लेकिन वह सुर्खियों में तब छाए थे जब उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्पाल बनाया गया था। राज्यपाल बनने के बाद उस समय की सत्तारूढ़ टीएमसी के साथ उनका टकराव अकसर चर्चा का विषय रहता था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और 2022 में उपराष्ट्रपति चुने गए।

    Also Read : “24 घंटे में बंद करें लोडिंग का काम, नहीं तो खोपड़ी खोल दी जाएगी”, कुख्यात मयंक सिंह ने किसे दी धमकी… जानें

    73 years old 73 साल admitted AIIMS chest pain Critical Care Unit Delhi Dr. Rajeev Narang Health Minister hospital Jagdeep Dhankhar JP Nadda stable condition team of doctors treatment Vice President अस्पताल इलाज उपराष्ट्रपति क्रिटिकल केयर यूनिट जगदीप धनखड़ जेपी नड्डा डॉ. राजीव नारंग डॉक्टरों की टीम दिल्ली भर्ती सीने में दर्द स्वास्थ्य मंत्री हालत स्थिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों के जन्म में था सिर्फ 4 महीने का अंतर और ले लिया मातृत्व योजना का लाभ
    Next Article चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए पहाड़ी मंदिर में FANS कर रहे महायज्ञ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.