Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पथ निर्माण विभाग की 38 परियोजनाएं ऐसीं जिनमें जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका, पर रैयतों को आज तक नहीं मिला मुआवजा
    ट्रेंडिंग

    पथ निर्माण विभाग की 38 परियोजनाएं ऐसीं जिनमें जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका, पर रैयतों को आज तक नहीं मिला मुआवजा

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पथ निर्माण विभाग की करीब 38 परियोजनाएं ऐसी हैं जिनमें जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया गया लेकिन जिनकी जमीन ली गयी उन रैयतों को मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया आज तक अधूरी है. जबकि, पथ निर्माण विभाग द्वारा उक्त परियोजनाओं की राशि भी जिला भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध करा दी है. पथ निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी राशि अब भी जिला भू-अर्जन कार्यालय में पड़ी है. इनमें से कई परियोजनाएं ऐसी भी हैं जिनका काम भी पूरा हो चुका लेकिन, रैयतों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया, नतीजा यह है कि वे लोग बार-बार जिला भू-अर्जन कार्यालय के चक्कर लगे रहे हैं. मुआवजे का वितरण नहीं होने से सड़क परियोजनाओं का काम रूका हुआ है. कहीं-कहीं तो रैयतों ने विरोध भी शुरू कर दिया है. स्थिति यह है कि वर्ष 2018 में भू-अर्जन के लिए दी गयी राशि अब तक रैयतों को नहीं दी गयी है. यही नहीं, रांची-चाईबासा रोड में पुल निर्माण के लिए वर्ष 2012 में राशि उपलब्ध करा दी गयी थी, परंतु वहां के रैयतों को आज तक मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है.

    कई परियोजनाओं का काम पूरा, पर नहीं मिला मुआवजा

    भू-अर्जन के कारण सिरमटोली- मेकन फ्लाइओवर, रांची रेलवे स्टेशन के दूसरे पहुंच पथ, नेवरी से नामकुम आरओबी, अमरेश्वर धाम से जुरदाग रोड, कादोजोरो मोड़ घाघरा, पांडेपारा पथ, लालगंज- टाटीसिलवे पथ, रांची-चाईबासा रोड, करमटोली चौक से ओरमांझी पथ, कांठीटांड़ से पिठोरिया चौक पथ, इटकी पावर हाउस से दरहाटांड़ पथ, बांबे-टाकुरगांव-इथे पथ आदि प्रभावित हैं. इनमें से कई योजनाओं का काम शत प्रतिशत हो गया है, लेकिन रैयतों को पैसे नहीं मिले हैं.

    डीसी ने कई बार दिया निर्देश

    डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने भू-अर्जन कार्यालय की बैठक बुलाकर कई बार निर्देश दिया कि जिन लोगों की जमीनें ली गयीं हैं उनको मुआवजे का भुगतान कर दें. ताकि, काम सुचारू रूप से चल सके. किसी प्रकार का विरोध न हो. तमाम निर्देशों के बाद भी जिला भू-अर्जन कार्यालय आज तक रैयतों को मुआवजा भुगतान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है.

    परियोजना का नाम- भुगतान की गयी राशि- कब किया गया भुगतान

    रांची-चाईबासा रोड में पुल निर्माण-1,0164,144.00-12.01.2012

    करमटोली चौक से ओरमांझी पथ चौड़ीकरण-46.50 करोड़-20.04.2012

    अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ पथ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण-03.09.2022-97.43 करोड़

    नामकुम-डोरंडा पथ चौड़ीकरण-27.12.2020-3.00 करोड़

    एयरपोर्ट से कुटियातु मोड़ तक पथ निर्माण-16.10.2020-8.61करोड़

    काठीटांड़ चौक से पिठोरिया चौक तक पथ चौड़ीकरण-27.07.2021-33.75 करोड़

    इरबा-ओरमांझी-रुक्का-सालहन गोंदीपोखर पथ-25.11.202221-04 करोड़

    परियोजना- भू-अर्जन की राशि- भुगतान की स्थिति

    सिरमटोली फ्लाइओवर-30.86 करोड़- शून्य

    नेवरी विकास से नामकुम आरओबी-1.25 करोड़- शून्य

    अम्रेश्वरधाम से तुपुदाना वाया जुरदाग रोड-36.63 करोड़-भुगतान पूरा नहीं

    करमटोली चौक से ओरमांझी पथ- 46.50 करोड़- कुछ भुगतान नहीं

    काठीटांड़ चौक से पिठोरिया चौक-33.75 करोड़-पूरा भुगतान नहीं

    इटकी पावर हाऊस से दरहाटांड़ पथ-14.44 करोड़-भुगतान लंबित

    38 परियोजनाएं जमीन अधिग्रहण जोहार लाइव पथ निर्माण मुआवजा रैयत सिटी अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में पुस्तक मेला 8 दिसंबर से, देश स्तर के लेखक व प्रकाशकों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी, तैयारियां शुरू
    Next Article वर्किंग वीजा में सउदी अरब ने किया बड़ा बदलाव, जानें क्या

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    Latest Posts

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026

    पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    July 29, 2026

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026

    डीजीपी ने कहा सारंडा से भागकर मिसिर बेसरा पारसनाथ इलाके में संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने का कर रहा था प्रयास

    July 29, 2026

    पंजाब चुनाव से पहले दलित राजनीति का नया अध्याय, संत रविदास के सहारे बीजेपी का 8 महीने का अभियान

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.