Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»वर्किंग वीजा में सउदी अरब ने किया बड़ा बदलाव, जानें क्या
    ट्रेंडिंग

    वर्किंग वीजा में सउदी अरब ने किया बड़ा बदलाव, जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वीजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सऊदी अरब ने अगले साल से वर्किंग वीजा में बड़ा बदलाव किया है. 2024 से यहां काम करने वाले दूसरे देशों के लोगों के लिए नया नियम तैयार किया गया है. सरकार के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने इसे लेकर जानकारी दी है कि 2024 से 24 साल से कम उम्र के नागरिक किसी भी घरेलू सहायता के लिए किसी विदेशी कामगारों को काम पर नहीं रख सकता है.

    पारदर्शिता लाना मुख्य उद्देश्य

    नए नियमों के मुताबिक, सऊदी अरब का कोई भी नागरिक, नागरिकों की विदेशी पत्नियां, उनकी मां घरेलू कामकाज के लिए सऊदी प्रीमियम परमिट धारक विदेशी श्रमिकों की भर्ती के लिए सरकार को आवेदन दे सकेंगे. इन नियमों को घरेलू श्रम बाजार को नियंत्रित करने के लिए लागू किया गया है. सऊदी की सरकार ने विदेशी नागरिकों को वेतन देने के लिए एसटीसी पे और उरपे ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए से सैलरी ट्रांसफर के नियम बनाए हैं. इसका मकसद पारदर्शिता लाना है.

    भारत को होगा नुकसान

    नए नियमों के तहत भारत को श्रम बाजार में काफी नुकसान होगा. सऊदी में बड़ी संख्या में युवा आबादी अकेले रहती है, लेकिन नए नियमों की वजह 24 साल से कम उम्र के नागरिक अपने यहां काम पर किसी कामगार को नहीं रख पाएंगे. इससे रोजगार में कमी आएगी. सऊदी में घरेलू रोजगार की कैटेगरी में ड्राइवर, कुक, गार्ड, माली, नर्स, दर्जी, नौकर को रखा गया है. करीब 26 लाख भारतीय सऊदी अरब में काम करते हैं.

    यै है वर्किंग वीजा के नियम

    सऊदी अरब की वित्तीय क्षमता नियमों के मुताबिक, यदि फर्स्ट वीजा जारी किया जाता है तो इसमें बस अपने वेतन की जानकारी देनी होती है और वीजा जारी करने के लिए बैंक में 40000 सऊदी रियाल होने चाहिए. जबकि सेकेंड वीजा जारी करने की स्थिति में न्यूनतम वेतन 7000 सऊदी रियाल जमा होने चाहिए और बैंक में 60000 सऊदी रियाल होने चाहिए. थर्ड वीजा जारी करने के लिए आवश्यक न्यूनतम वेतन 25000 सऊदी रियाल है और बैंक में 200000 सऊदी रियाल होने चाहिए. इसके अलावा मई 2023 में सऊदी अरब ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले विदेशियों के लिए नियमों में बदलाव करते हुए वर्क वीजा की वैलिडिटी को 2 साल से घटाकर एक साल कर दिया.

     

     

     

    big change Johar Live new delhi new rule Ready Saudi Arabia workers working visa कामगार जोहार लाइव तैयार नई दिल्ली नया नियम बड़ा बदलाव वर्किंग वीजा सउदी अरब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपथ निर्माण विभाग की 38 परियोजनाएं ऐसीं जिनमें जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका, पर रैयतों को आज तक नहीं मिला मुआवजा
    Next Article बारिश से दिल्ली में मिली प्रदूषण से राहत, कई पाबंदियां हटी

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.