Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : मैट्रिक परीक्षा देने आई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ‘इम्तिहान’ रखा गया नाम
    बिहार

    बिहार : मैट्रिक परीक्षा देने आई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ‘इम्तिहान’ रखा गया नाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एमडीडीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा देने आई एक महिला अचानक प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम को उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम उसने ‘इम्तिहान’ रखा है।

    एमडीडीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र की केंद्राधीक्षक डॉ़ मीरा मधुमिता ने बताया कि इस कॉलेज में मैट्रिक का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल शांति देवी एक घंटे परीक्षा लिखने के बाद अचानक प्रसव पीड़ा से छटपटाने लगी।

    वीक्षक ने इसकी खबर तत्काल उन्हें दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद शांति को अलग एक कमरे में बुलाकर लिटा दिया गया और इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। उनके निर्देश के बाद शांति को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसने देर शाम एक बेटे को जन्म दिया।

    शांति पुत्र की प्राप्ति के बाद खुश है। शांति के पति बिरजु सहनी बताते हैं कि वह प्रसव पीड़ा के पहले वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल कर चुकी थी। उन्होंने कहा कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

    शांति के पति बताते हैं कि परीक्षा के क्रम में भगवान ने उन्हें पुत्र दिया है, इसी कारण से इसका नाम ‘इम्तिहान’ रखा है। शांति अभी आगे और पढ़कर नौकरी करना चाहती है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों पर हमला, कुछ जवान हुए घायल
    Next Article मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- देश के विकास में प्राइवेट सेक्टर को भी अवसर देना है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    Latest Posts

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.