Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, प्रेमी मरने तक करता रहा वार, फिर गूगल से पूछा- लाश कैसे लगाएं ठिकाने
    देश

    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, प्रेमी मरने तक करता रहा वार, फिर गूगल से पूछा- लाश कैसे लगाएं ठिकाने

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मध्य प्रदेश / हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पत्नी को कुछ और नहीं सूझा तो उसने गूगल पर सर्च करके लाश ठिकाने लगाने की जानकारी ली. पुलिस ने आरोपी महिला तबस्सुम और उसके प्रेमी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है.

    प्रेमी भी मृतक का दोस्त ही था. एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरदा में कल खेड़ीपुरा नई आबादी क्षेत्र में 18 जून को आमिर की हत्या हो गई थी. पुलिस ने 36 घंटों में हत्या का खुलासा कर दिया. पुलिस की जांच में पता चला कि हत्या आमिर की पत्नी तबस्सुम और उसके प्रेमी इरफान ने की है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की हथोड़ी, आरोपी के खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन, मृतक के हाथ पैर बांधने में उपयोग किया दुपट्टा जब्त कर लिया है. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी इरफान हरदा नगर पालिका में राजस्व विभाग में पदस्थ है.


    लॉकडाउन में मिल नहीं पा रहे थे प्रेमी

    गौरतलब है कि आमिर की पत्नी तबस्सुम और उसके दोस्त इरफान में संबंध बन गए थे. लॉकडाउन की वजह से दोनों मिल नहीं पा रहे थे. इस बात ने उन्हें इतना परेशान किया कि उन्होंने आमिर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. बता दें, आमिर को दमे की बीमारी थी और वह रोज सोने से पहले एक गोली लेता था. इसी बात का फायदा उठाकर 18 जून की रात तबस्सुम ने उसे नशे की गोली दे दी. आमिर जब बेहोश हो गया तब इरफान उनके घर पहुंचा. इरफान और तबस्सुम ने आमिर के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे और उस पर हथौड़ी से लगातार तब तक वार किए जब तक उसकी जान नहीं निकल गई.

    कॉल डिटेल में मिली हैरान करने वाली बात

    बताया जाता है कि हत्या करने के बाद मृतक की पत्नी तबस्सुम ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो शुरुआत में लगा कि हत्या चोरी की नियत से हुई है. लेकिन, जब धीरे-धीरे जांच बढ़ी तो पत्नी पर शक गया. उसकी कॉल डिटेल सर्च करने पर पता चला कि वह इरफान से काफी बात करती थी. जब तबस्सुम के मोबाइल की गूगल हिस्ट्री को खंगाला गया तो हैरान करने वाली बात सामने आई. तबस्सुम ने गूगल पर सर्च किया कि हत्या के बाद लाश के हाथ-पैर कैसे बांधें और लाश को ठिकाने कैसे लगाएं. इस तरह सारा मामला खुल गया.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप : तीसरे दिन बारिश कितने ओवर्स के खेल की देगी इजाजत?
    Next Article अमर बाउरी ने इरफान अंसारी के ‘दलित को साउथ का गुंडा’ के बयान पर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा माफ़ी मांगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.