Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वीबीजी रामजी बिल ग्रामीण हित में मिल का पत्थर : अन्नपूर्णा
    झारखंड

    वीबीजी रामजी बिल ग्रामीण हित में मिल का पत्थर : अन्नपूर्णा

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अन्नपूर्णां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णां देवी ने कहा कि हाल में सम्पन्न संसद के शीतकालीन सत्र में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किये गये। उनमें ग्रामीण रोजगार गारन्टी से जुड़ा वीबीजी रामजी- 2025 विधेयक भी शामिल है। इस नये बिल में मजदूरों को 100 दिनों के बजाय 125 दिन सलाना काम मिलेगा। इससे मजदूरों की क्रय शक्ति बढेगी। योजना का चयन खुद ग्रामीण तय करेंगे, लेकिन कुछ लोग इस बिल को लेकर जनता में भ्रम पैदा करने पर अमादा हैं जो सही नहीं है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उक्त बिल आने वाले समय में 2047 विकसित भारत और ग्रामीण मजदूर हित में मील का पत्थर सावित होगा। केन्द्रीय मंत्री बुधवार को गिरिडीह में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रही थीं।

    मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर भी उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की और बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से लगभग सभी क्षेत्रों में समावेशी विकास के लक्ष्य को लेकर अनेक जनहित में विकास की योजनाएं चल रही हैं। इसका लाभ हर क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेशों में निरंतर देश की छवि धुमिल करने वाले बयान देते रहे हैं। कम से कम नेता प्रतिपक्ष के नाते अब उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिये।

    अन्‍नपूर्णा ने कहा कि केन्द्र की सरकार जनमानस के मुद्दों से जुड़ी जो भी कल्याण की योजनाएं लाती है। नेता प्रतिपक्ष का आलोचना करना उनके स्वभाव का हिस्सा बनता जा रहा है। केंंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में आजादी के पूर्व बने ब्रिटीश जमाने के गिरिडीह रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया गया। रेल सेवा के जरिये गिरिडीह को राज्य की राजधानी और देश की राजधानी से जोड़ा गया। पटना-कोलकाता रेल सेवा की प्रक्रिया चल रही है। उन्‍होंने बताया कि केंद्री्य स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने गिरिडीह मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर खोलने की स्वीकृति दे दी है। अब आगे की प्रक्रिया तेजी से बढेगी।

    मौके पर जिला प्रमुख महादेव दुबे, संदीप डंगैच, मुकेश जालान, दिलीप वर्मा सहित पार्टी के अन्‍य नेता मौजूद थे।

    वीबीजी रामजी बिल ग्रामीण हित में मिल का पत्थर : अन्नपूर्णा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSP विमल कुमार बता गये गिरिडीह पुलिस के साल 2025 का पूरा लेखा-जोखा… जानें
    Next Article झारखंड में बेटियों की पढ़ाई को मजबूती, सावित्रीबाई फुले योजना बनी सहारा

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.