Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 12:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बेटियों की पढ़ाई को मजबूती, सावित्रीबाई फुले योजना बनी सहारा
    झारखंड

    झारखंड में बेटियों की पढ़ाई को मजबूती, सावित्रीबाई फुले योजना बनी सहारा

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार किशोरियों और महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की। इस योजना के तहत स्कूल में पढ़ रही पात्र किशोरियों को कक्षा आठवीं से बारहवीं तक कुल 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसका उद्देश्य केवल शिक्षा बढ़ाना नहीं है, बल्कि बाल विवाह, बाल श्रम और लैंगिक असमानता जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकना और किशोरियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सम्मानपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर करना भी है।

    समाचारों के अनुसार, योजना से अब तक करोड़ों रुपये की राशि लाखों बालिकाओं के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7,28,332 बालिकाओं को 344.80 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7,18,272 बालिकाओं को 365.98 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7,38,687 बालिकाओं को 368.71 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए आवेदन सीधे स्कूलों के माध्यम से योजना के आधिकारिक पोर्टल पर किए जा रहे हैं। इससे चयन, दस्तावेज सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

    वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 5,92,308 बालिकाओं ने आवेदन किया है, जिनमें से 1,97,006 बालिकाओं को 71.76 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों का भुगतान प्रक्रिया में है। इस वर्ष कुल 270 करोड़ रुपये व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है। अबुआ सरकार की यह योजना झारखंड की बेटियों के लिए न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि उनके सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम भी है। आठवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ रही सभी पात्र बालिकाओं से अपील की गई है कि वे अपने विद्यालय के माध्यम से शीघ्र आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाकर शिक्षा और सशक्तिकरण की नई उड़ान भरें।

    अधिक जानकारी या आवेदन संबंधी सहायता के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक/BEEO या प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

     

    झारखंड झारखंड में बेटियों की पढ़ाई को मजबूती सावित्रीबाई फुले योजना बनी सहारा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवीबीजी रामजी बिल ग्रामीण हित में मिल का पत्थर : अन्नपूर्णा
    Next Article कांग्रेस को भ्रष्टाचार रुकने से परेशानी : सांसद आदित्य साहू

    Related Posts

    गढ़वा

    फर्जी भुगतान पर रोक, गढ़वा में वेतन के लिए वेरिफिकेशन अनिवार्य

    April 26, 2026
    गढ़वा

    जल जीवन मिशन के पानी से खेतों की सिंचाई की तो होगी सजा, गढ़वा DDC ने दिए कड़े निर्देश

    April 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड में अवैध खनन रोकने के लिए बड़ा कदम, वाहनों से वसूला जाएगा ₹5 लाख तक फाइन

    April 26, 2026
    Latest Posts

    फर्जी भुगतान पर रोक, गढ़वा में वेतन के लिए वेरिफिकेशन अनिवार्य

    April 26, 2026

    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस फ्लाइट के इंजन में लगी आग, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

    April 26, 2026

    JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं से की मुलाकात

    April 26, 2026

    जल जीवन मिशन के पानी से खेतों की सिंचाई की तो होगी सजा, गढ़वा DDC ने दिए कड़े निर्देश

    April 26, 2026

    झारखंड में अवैध खनन रोकने के लिए बड़ा कदम, वाहनों से वसूला जाएगा ₹5 लाख तक फाइन

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.