Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव बयूरो, राँची

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी (CID) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

    यह कार्रवाई सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22 जुलाई 2026 में दर्ज मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर रांची तथा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई.

    गिरफ्तार आरोपियों में लोहरदगा निवासी उमाकांत उरांव, रांची के रोशन केरकेट्टा, मनोज कुमार, लखनऊ निवासी रक्षक सिंह तथा रांची के धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं.

    सीआईडी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा और मनोज कुमार ने 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित रूप से धोखाधड़ी एवं अनुचित साधनों का उपयोग कर सफलता प्राप्त की थी.

    जांच एजेंसी का दावा है कि उमाकांत उरांव अन्य अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने के लिए एजेंट की भूमिका भी निभाता था.
    वहीं, लखनऊ से गिरफ्तार रक्षक सिंह उस कंपनी TDPL में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है, जिस पर जेपीएससी परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी थी.

    सीआईडी का आरोप है कि वह भी परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनुचित साधनों के इस्तेमाल की साजिश में शामिल था. इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार की भूमिका भी जांच में संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

    सीआईडी ने बताया कि आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मामले से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद किए गए हैं. बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

    जांच एजेंसी का कहना है कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है और अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि परीक्षा में अनियमितताओं का नेटवर्क कितना व्यापक था तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे. सीआईडी इस बात की भी जांच कर रही है कि परीक्षा संचालन से जुड़े अन्य व्यक्तियों या अभ्यर्थियों की क्या भूमिका रही.

    सूत्रों के अनुसार, डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. सीआईडी का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read:झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    14th JPSC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक
    Next Article झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    क्राइम

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    क्राइम

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.