Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क
    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू, रांची

    डीजीपी तदाशा मिश्र के निर्देश पर पूरे राज्य में ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों के आरोपियों की संपत्ति की जांच शुरू हो गई है. डीजीपी के निर्देश पर सभी रेंज डीआईजी ने एक्शन प्लान तैयार कर अपने-अपने एसपी को सौंप दिया है.

    जांच के दौरान यदि यह पाया जाता है कि किसी आरोपी ने ड्रग्स की खरीद-बिक्री से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, तो संबंधित जिले के एसपी उसकी संपत्ति जब्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे. इसके बाद प्रस्ताव के आधार पर विधि-सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी ने गत 10 जुलाई को समीक्षा बैठक की थी. बैठक के दौरान अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से काबू पाने का निर्देश दिया गया था.

    क्या है तैयार एक्शन प्लान में टास्क

    तैयार एक्शन प्लान में निर्देश दिया गया है कि एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों का पहले पूरा डेटा तैयार किया जाए. इसके बाद डेटा के विश्लेषण के आधार पर विभिन्न प्रकार के ड्रग्स की खरीद-बिक्री करने वाले मुख्य गैंग और अपराधियों की सूची तैयार की जाए.

    साथ ही उनके कार्यक्षेत्र, आपूर्तिकर्ताओं, आर्थिक स्रोतों, बैंक खातों और अर्जित अवैध संपत्तियों की पूरी जानकारी एकत्र की जाए. इसके अलावा संबंधित मामलों के आरोपियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी जानकारी जुटाकर उसका विश्लेषण किया जाएगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

    वर्ष 2024 से मई 2026 तक 390 प्राथमिकी, 285 गिरफ्तार

    आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 से मई 2026 तक पूरे राज्य में 390 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 285 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस दौरान रांची जिले में 107 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. खूंटी जिले में 77 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है तथा 90 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

    लोहरदगा में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है. सिमडेगा में दो प्राथमिकी दर्ज हुई हैं और 12 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. सरायकेला में 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 19 लोगों को जेल भेजा गया है. पलामू जिले में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 12 लोगों को जेल भेजा गया है.

    वहीं लातेहार जिले में 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 15 लोगों को जेल भेजा गया है. हजारीबाग जिले में 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 10 लोगों को जेल भेजा गया है. चाईबासा जिले में 37 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 13 लोगों को जेल भेजा गया है.

    इसके अलावा चतरा जिले में 63 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 81 लोगों को जेल भेजा गया है. इसके साथ कोडरमा और देवघर जिले में एक-एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.

    Also Read : JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    अवैध ड्रग्स आइपीएस तदशा मिश्रा किसलय शानू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.