Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा जोरदार तरीके से उठने की संभावना है. विपक्षी गठबंधन NDA ने इस मामले को लेकर हेमंत सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. गुरुवार को भाजपा और आजसू के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने की मांग उठाई.

    आजसू के एकमात्र मांडु विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने पोस्टर में CBI कराने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की, एक अनोखे पोस्टर के साथ सामने आये जिसमें JPSC के पोस्ट की कीमत रखी हुई थी. DSP 1.2 करोड़, FRO 80 लाख, BDO 90 लाख, CO एक करोड़, इसके अलावा JSSC के भी पोस्ट के अलग-अलग कीमत लिखी हुई थी. विधायक ने JPSC-JSSC को बताया नौकरी बिक्री केंद्र.

    CBI जांच पर एकजुट हुए NDA विधायक

    प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि झारखंड के छात्रों को न्याय दिलाने और JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित सीट बेचने के आरोपों की निष्पक्ष CBI जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर NDA के सभी विधायक एकजुट हैं.

    मरांडी ने कहा कि जब तक राज्य सरकार इस मामले की CBI जांच की अनुशंसा नहीं करती, तब तक छात्रों के अधिकार और न्याय की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक जारी रहेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस मामले में सरकार जवाब देने से बच नहीं सकती.

    इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने वर्ष 2024 के शीतकालीन विधानसभा सत्र का एक वीडियो भी साझा किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने JSSC-CGL परीक्षा में कथित नौकरी बेचने के आरोपों का लगातार विरोध किया है और वर्ष 2024 में भी CBI जांच की मांग उठाई थी. अब विधानसभा के मौजूदा सत्र में भी विपक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर सरकार से जवाब मांगेगा. सरकार की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

    Also Read: झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    JSSC-CGL परीक्षा झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज
    Next Article झारखंड : मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, JPSC-JSSC पर जोरदार हंगामा, मानसून सत्र स्थगित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.