Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, JPSC-JSSC पर जोरदार हंगामा, मानसून सत्र स्थगित
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, JPSC-JSSC पर जोरदार हंगामा, मानसून सत्र स्थगित

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    babulal marandi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजधानी रांची में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी बीच गुरुवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन भी इसी मुद्दे की गूंज के साथ शुरू हुआ. सदन के बाहर जहां छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं सदन के अंदर बीजेपी विधायकों ने उसी मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की.

    सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायक मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे. इन मास्क पर लिखा था, “न्याय चाहिए, धोखा नहीं. JPSC, JSSC-CGL सहित सभी परीक्षाओं की CBI जांच कराओ.” विधायक अपनी सीटों पर खड़े होकर JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा उठाने लगे. उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग दोहराई. इस दौरान सदन का माहौल काफी गरम रहा.

    एक तरफ विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो सदन को संबोधित कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी विधायक लगातार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते रहे. विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं के साथ न्याय नहीं कर रही है और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में विफल रही है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया अध्यक्ष का स्वागत

    सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का स्वागत किया. उन्होंने अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और मानसून सत्र के सफल, गरिमामय और सार्थक संचालन की शुभकामनाएं दीं.

    सदन की कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट सत्र में सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों पर एक्शन टेकेन रिपोर्ट (ATR) सदन के पटल पर रखी. इसमें सरकार द्वारा किए गए कार्यों और आश्वासनों की प्रगति की जानकारी दी गई. शोक प्रस्ताव पढ़े जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि पहले ही दिन JPSC-JSSC का मुद्दा सदन में पूरी तरह छाया रहा. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरने की कोशिश करेगा, जबकि सदन के बाहर अभ्यर्थियों का आंदोलन भी जारी रहने की संभावना है.

    Also Read : झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    Assembly Uproar BJP MLAs BJP protest CBI probe demand Hemant Soren Jharkhand Assembly Jharkhand BJP Jharkhand Monsoon Session Jharkhand news Jharkhand Politics JPSC JPSC Protest JSSC JSSC CGL JSSC Protest opposition protest Rabindranath Mahato ranchi news recruitment scam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच
    Next Article UPI पर लगेगा चार्ज? मोबाइल से पैसा भेजने वालों के लिए क्या है पूरी सच्चाई

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.