Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारतीय परिवहन क्षेत्र पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा, एनएचएआई और ऑटों कंपनियों को किया अलर्ट
    देश

    भारतीय परिवहन क्षेत्र पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा, एनएचएआई और ऑटों कंपनियों को किया अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भारतीय परिवहन क्षेत्र पर साइबर हमला होने के संभावित खतरे को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के साथ ही वाहन विनिर्माता कंपनियों को भी सतर्क किया है। मंत्रालय ने कहा है कि उसे इस तरह के हमले के खतरे के बारे में इंडियन कंम्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉंस टीम (सीईआरटी-इन) ने सतर्क किया है।

    मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भारतीय परिवहन क्षेत्र की ओर लक्षित दुर्भावनापूर्ण इरादे के साथ हस्तक्षेप की आशंका को लेकर सीईआरटी-इन से सतर्क रहने का संदेश प्राप्त हुआ है। मंत्रालय ने इस स्थिति को देखते हुए उसके तहत आने वाले विभागों और संगठनों को उनके सूचना प्रौद्योगिकी ढांचे को मजबूत रखने को कहा है।’

    मंत्रालय ने एनआईसी, एएचएआई, एनएचआईडीसीएल, भारतीय सड़क कांग्रेस, इंडियन एकेडमी ऑफ हाइवे इंजीनियर्स (आईएएचई), राज्यों के सड़क लोक निर्माण विभाग, परीक्षण एजेंसियों और वाहन विनिर्माताओं से अपनी समूची आईअी प्रणाली का सीईआरटी-इन प्रमाणित एजेंसियों से सुरक्षा ऑडिट कराने का आग्रह किया है।

    मंत्रालय ने इन संगठनों, एजेंसियों से कहा है कि वह इस प्रकार का सुरक्षा आडिट नियमित आधार पर कराते रहें और उनके द्वारा दी जाने वाली सिफारिशों पर आगे कदम उठायें। इस प्रकार की आडिट रिपोर्ट और उस पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट को नियमित रूप से मंत्रालय को सौंपने को भी कहा गया है।

    cyber crime Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “अपनी सुरक्षा अपने हाथ” जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article झारखंड : फूल की खेती से आत्मनिर्भरता के साथ आ रहा है जीवन में बदलाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.