Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»डबल हेडर का दूसरा मुकाबला RR और LSG के बीच, जानें पिच रिपोर्ट
    खेल-सिनेमा

    डबल हेडर का दूसरा मुकाबला RR और LSG के बीच, जानें पिच रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का 36वां लीग मैच आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होगा. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि एक ओर राजस्थान रॉयल्स अपनी हार की हैट्रिक तोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स जीत की लय को फिर से पकड़ना चाहेगी.

    राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछला मुकाबला बेहद दर्दनाक रहा. जब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी. संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम लगातार तीन हार से जूझ रही है और प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने के लिए उन्हें इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स का हालिया फॉर्म काफी मजबूत रहा है. वे लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स से भले ही पिछला मैच हार गए हों, लेकिन टीम की बैलेंस और रणनीति में गहराई साफ नजर आ रही है. कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम का मिडिल ऑर्डर खासा मजबूत दिखाई दे रहा है.

    जयपुर की पिच पर टॉस होगा अहम

    सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है, लेकिन यहां टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है. आंकड़े बताते हैं कि यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है—दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 65% मैच जीते हैं. औसतन पहली पारी का स्कोर 161.5 और दूसरी पारी में 148.8 रन दर्ज किया गया है.

    भीषण गर्मी में पसीना बहाएंगे खिलाड़ी

    मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा. शाम 7:30 बजे तापमान 37°C के आस-पास रहेगा जो मैच के अंत तक घटकर 32°C तक आ सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है और उमस भी कम रहेगी, लेकिन खिलाड़ियों को गर्मी में अतिरिक्त ऊर्जा लगानी होगी.

    संभावित प्लेइंग-11

    लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) : ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान.

    राजस्थान रॉयल्स (RR) : संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, वानिंदू हसारंगा, नीतीश राणा, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल.

    Also Read : JEE Main के टॉपर्स लिस्ट में जमशेदपुर के आर्यन का भी नाम

    IPL IPL 2025 LSG vs RR LSG vs RR 2025 Lucknow Supergiants Rajasthan Royals राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपरजायंट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में कई थाना प्रभारी सहित 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखिये लिस्ट
    Next Article 5 साल की बच्ची को बेरहमी से पी’टा, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.