Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ जिले में जर्जर बिजली पोल और तारों का संकट, हादसे का खतरा बढ़ा
    झारखंड

    पाकुड़ जिले में जर्जर बिजली पोल और तारों का संकट, हादसे का खतरा बढ़ा

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़ : पाकुड़ जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से सड़क किनारे बिजली पोल और तार वर्षों से जर्जर हो गए हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं. खासकर शहर के हिरणडग्गा बाजार से गांधी चौक तक, और मेन रोड में जगह-जगह बिजली के तार झूलते हुए नजर आ रहे हैं, जो मकड़जाल की तरह फंसे हुए हैं. इसके अलावा, फाटक पार स्थित मुख्य बलिहारपुर हनुमान मंदिर के पास दो जुड़वा पोल जर्जर हो गए हैं और हवा के झोंकों से झूल रहे हैं.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, और अब किसी बड़े हादसे का डर सताने लगा है. हवा का कोई भी तेज झोंका इन बिजली पोलों और तारों को गिरा सकता है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है. हालांकि, बिजली विभाग और प्रशासन की ओर से इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं.

    पाकुड़ जिले में 24 वर्षों से बिजली विभाग के सुधार की प्रक्रिया की बात की जा रही है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. जिले की खनिज संपत्ति, जैसे कोयला, पत्थर, और बालू से लाखों रुपये की राजस्व सरकार को मिलती है, लेकिन जिले के विकास में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. विभाग बड़े-बड़े कंपनियों और शोरूमों को रोशनी देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, जबकि सड़क किनारे के जर्जर पोलों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

    यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो पाकुड़ जिले के लोग आने वाले समय में बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं.

    Also Read : एक ही भवन में शिफ्ट होंगे चार स्पेशलाइज्ड थाने, डीजीपी की पहल पर तैयार हुई योजना

    Accident administration Baliharpur Hanuman temple coal development dilapidated pole district Electricity Department electricity improvement Electricity pole Gandhi Chowk gust of wind Hiranadagga market local people main road mineral wealth negligence of department problem Revenue roadside sand showroom spider web stone twin pole wire कोयला खनिज संपत्ति गांधी चौक जर्जर पोल जिला Pakur जुड़वा पोल तार दुर्घटना पत्थर पाकुड़ प्रशासन बलिहारपुर हनुमान मंदिर बालू बिजली पोल बिजली विभाग बिजली सुधार मकड़जाल मेन रोड राजस्व विकास विभाग की लापरवाही शोरूम सड़क किनारे समस्या स्थानीय लोग हवा का झोंका हादसा हिरणडग्गा बाजार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक ही भवन में शिफ्ट होंगे चार स्पेशलाइज्ड थाने, डीजीपी की पहल पर तैयार हुई योजना
    Next Article लव अफेयर के चलते महिला ने खेली खूनी खेल, जानें पूरी कहानी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.