Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…
    बिहार

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025Updated:August 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कूल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rohtas : बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत नासरीगंज क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल भरकोल में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल के एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय क्लास में बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस घटना में शिक्षक की कुर्सी और बच्चों के कई बेंच-डेस्क टूट गए।

    स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल की बिल्डिंग कई दशकों पुरानी है और इसका रखरखाव करने वाला कोई नहीं। बारिश के मौसम में छत पर पानी जमा होने से वह और कमजोर हो चुकी है। दीवारों में भी दरारें आ चुकी हैं और कई जगहों पर प्लास्टर उखड़ रहा है।

    छात्रों और ग्रामीणों ने जताई चिंता

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एक छात्र ने बताया कि बिल्डिंग की जर्जर स्थिति की शिकायत कई बार प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल में जगह की कमी के कारण एक ही कमरे में दो से तीन कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ती है। बारिश या तेज धूप में बच्चों को बरामदे में पढ़ना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है।

    स्कूल

    ग्रामीण परशुराम चौधरी ने कहा, “स्कूल की हालत बद से बदतर है। दीवारें और छत इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अगर उस समय बच्चे कक्षा में होते, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।”

    अभिभावकों की मांग : तत्काल मरम्मत या नई बिल्डिंग

    स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल की बिल्डिंग की तत्काल मरम्मत की जाए या फिर नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

    Also Read : गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चल बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    accident averted Bharkol Bihar Bihar Education Bikramganj Classroom Incident Education Department government primary school Nasriganj Plaster Collapse Rohtas school accident School News school safety student safety Teacher कक्षा कक्ष हादसा नासरीगंज प्लास्टर गिरा बच्चों की सुरक्षा बिक्रमगंज बिहार बिहार शिक्षा भरकोल राजकीय प्राथमिक स्कूल रोहतास शिक्षक शिक्षा विभाग स्कूल न्यूज स्कूल हादसा स्कूली सुरक्षा हादसा टला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार
    Next Article कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.