Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को मिली कई सौगातें, सीएम ने बांटे 13950 युवाओं को ऑफर लेटर, 7042 करोड रुपए की 896 योजनाओं का शुभारंभ
    खेल-सिनेमा

    स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को मिली कई सौगातें, सीएम ने बांटे 13950 युवाओं को ऑफर लेटर, 7042 करोड रुपए की 896 योजनाओं का शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्यवासियों को कई सौगातें दी. राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार  कार्यक्रम के तीसरे चरण में अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना समेत कई योजनाओं तथा नीतियों का शुभारंभ किया. राज्य वासियों को 7042 करोड़ रुपए की 896 योजनाओं की सौगात दी. 13950 युवाओं को ऑफर लेटर देकर उनके हौसले और करियर को उड़ान दी. लगभग 260 करोड रुपए की परिसंपत्ति बांटकर लाभुकों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की राह दिखाई तो खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी उपलब्धियों को सम्मान दिया.

    इन  योजनाओं का हुआ आगाज

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 7042 करोड रुपए की 896 योजनाओं की सौगात दी. इसमें 1714 करोड रुपए की राशि से 229 योजनाओं का उद्घाटन और 5328 करोड़ रुपए की 677 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. जिन योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उसमें ऊर्जा की 3, जल संसाधन विभाग के 7, नगर विकास एवं आवास विभाग के 3, ग्रामीण कार्य विभाग के 72, ग्रामीण विकास विभाग के 22, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 37, भवन निर्माण विभाग के 44, पथ निर्माण विभाग के 35 और उद्योग विभाग की 6 योजनाएं हैं. वहीं जल संसाधन विभाग की 73, नगर विकास एवं आवास विभाग के 8, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के 4, ग्रामीण कार्य विभाग के 454, ग्रामीण विकास विभाग की 27, पथ निर्माण विभाग के 65, भवन निर्माण विभाग की 40 और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 6 योजनाओं की आधारशिला रखी गई.

    आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ किया. इसके तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम ग्रामीणों से समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर इसका निष्पादन और योजना का लाभ शिविर में ही दिया जाएगा.

    अबुआ आवास योजना के तहत बनेंगे 8 लाख आवास

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अबुआ आवास योजना का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आवास विहीन परिवारों और कच्चे तथा जर्जर आवास में रहने वाले परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के तहत अगले 3 वर्षों में 8 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें वर्ष 2023-24 में 2 लाख, 24- 25 में 3 लाख 50 हज़ार और 2025-26 में 2 लाख 50 हज़ार  आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए 16,320 करोड रुपए का प्रावधान किया जा रहा है.

    गांव से शहरों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की हुई शुरुआत

    मुख्यमंत्री ने  लोगों को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की भी सौगात दी. इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र, सुदूरवर्ती जनजातीय इलाकों और तलहटी में रहने वाले लोगों को पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल और जिला मुख्यालय आवागमन के लिए सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक, विद्यार्थी, दिव्यांग, एचआईवी संक्रमित, राज्य सरकार द्वारा विधवा पेंशन से आच्छादित महिला और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारी को निःशुल्क बस परिवहन सेवा मिलेगी.

    13950 युवाओं को मिला ऑफर लेटर,  खुशी से खिल उठे चेहरे

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों के लिए चयनित 13950 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया. इसके पहले भी चाईबासा पलामू और हजारीबाग जिले में आयोजित प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला में बड़ी संख्या में युवाओं को ऑफर लेटर दिया जा चुका है.

    लाभुकों के सशक्तिकरण को लेकर  बांटी परिसंपतियाँ

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिरसा सिंचाई  संवर्धन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वधन पेंशन योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों के बीच 259 करोड़ 65 लाख 97 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया.

    चार नई पॉलिसी की हुई लॉन्चिंग

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य में उद्यम, उद्यमियों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए चार नई पालिसी लांच की. इसमें एमएसएमई प्रोत्साहन नीति- 2023, झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी-2023, झारखंड आईटी, डाटा सेन्टर और  बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन नीति- 2023 और झारखंड निर्यात नीति -2023 शामिल है.

    खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी उपलब्धियां का किया सम्मान

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन नीति के तहत 37वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों, झारखंड एशियाई वीमेंस चैंपियनशिप ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम में शामिल झारखंड की खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाने वाले झारखंड के 70 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया. इनमे  लॉन बॉल के 11, तैराकी के 1, पेंचक सिलेट के 1, एथलेटिक्स के 3, वुशु के 8, रोइंग के 4, तीरंदाजी के 8, रोल बॉल के 12, हॉकी के 21 और फुटबॉल के 1 खिलाड़ी शामिल हैं.

    ये भी पढ़ें:झारखंड स्थापना दिवस मौके पर डीसी मृत्युंजय कुमार ने गरीबों बीच कंबलों का वितरण किया

    अबुआ आवास योजना आज की खबर आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार उद्योग विभाग ऊर्जा करंट न्यूज कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ग्रामीण कार्य विभाग चाईबासा जल संसाधन विभाग जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नगर विकास एवं आवास विभाग न्यूज हेडलाइन पथ निर्माण विभाग पलामू पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भवन निर्माण विभाग मुख्य समाचार मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान राज्य स्थापना दिवस ल संसाधन विभाग लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानव सेवा कर प्रतिक संघर्ष फाउंडेसन ने मनाया अपना स्थापना दिवस
    Next Article पाकुड़: धूमधाम से मनाया गया भाई दूज पर्व

    Related Posts

    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.