Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौ’त, भड़के परिजनों ने किया बवाल
    बिहार

    अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौ’त, भड़के परिजनों ने किया बवाल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026Updated:January 15, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इलाज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gayaji : गयाजी शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एपी कॉलोनी के परमार न्यूरो स्पाइन एंड डेंटल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त देवकी यादव के तौर पर की गई है। मरीज की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार आक्रोशित हो गए और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण देवकी यादव की मौत हुई।

    पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की

    घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। पुलिस और परिजनों के बीच कई घंटों तक समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा, जिसके कारण अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

    परिजनों का आरोप

    मृतक के साढ़ू राजेश कुमार और आयुष चौधरी ने बताया कि देवकी यादव कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे, जिसमें उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी। इलाज के लिए परिवार परमार नर्सिंग होम आया था। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर कनिष्क परमार ने ऑपरेशन को सामान्य बताते हुए भरोसा दिया था कि मरीज पूरी तरह ठीक हो जाएगा। ऑपरेशन का खर्च करीब डेढ़ लाख रुपये बताया गया था, जिसमें 50 हजार रुपये अस्पताल में जमा किए गए।

    परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम करीब छह बजे देवकी यादव को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद घंटों तक मरीज की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। बार-बार पूछने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन का वीडियो क्लिप दिखाया, लेकिन मरीज से मिलने की अनुमति नहीं दी। रात के बाद से मरीज की हालत बिगड़ती रही, लेकिन सुबह ही परिजनों को बताया गया कि मरीज को कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई।

    डॉक्टर का पक्ष

    डॉक्टर कनिष्क परमार ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज गंभीर स्थिति में लाया गया था। गर्दन में कई जगह फ्रैक्चर थे। सभी आवश्यक जांच और एहतियात के बाद ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन बाद में मरीज को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। सीपीआर समेत सभी जरूरी कदम उठाए गए, लेकिन मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी।

    पुलिस की कार्रवाई

    रामपुर थानेदार दिनेश सिंह ने मीडिया को बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच शुरू की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ नर्सिंग होम से नदारद (उस समय वहां मौजूद नहीं थे) हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    Also Read : ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 शुरू, भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

    अस्पताल ऑपरेशन कार्डियक अरेस्ट घायल मरीज डॉक्टर लापरवाही तोड़फोड़ परमार न्यूरो स्पाइन एंड डेंटल क्लिनिक परिजन पुलिस मरीज की मौत मेडिकल हादसा रामपुर रामपुर थाना सीपीआर हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 शुरू, भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से
    Next Article उत्सव के बीच विकास की बात,धनबाद को नई दिशा देने का भरोसा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.