Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»STF के एनकाउंटर में तनिष्क लूटकांड का मास्टरमाइंड ढेर
    ट्रेंडिंग

    STF के एनकाउंटर में तनिष्क लूटकांड का मास्टरमाइंड ढेर

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    STF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Araria : बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को पुलिस और अपराधियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई. जिसमें कुख्यात अपराधी चुनमुन झा मारा गया. पटना STF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तनिष्क शोरूम लूटकांड के मुख्य आरोपी चुनमुन झा को घेर लिया और उसे ढेर कर दिया. अररिया के ASP रामपुकार सिंह ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है, साथ ही बताया कि चुनमुन झा का शव पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया है.

    इस मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से दो STF के जवानों को गोली लगी है. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घायल पुलिसकर्मियों में मो मुश्ताक़, पुलिस निरीक्षक एसटीएफ़ कुमार विकास, थानाध्यक्ष नरपतगंज थाना, चालक नागेश (एसटीएफ़), जेसी शहाबुद्दीन अंसारी (एसटीएफ़) और जेसी दीपक कुमार (एसटीएफ़) शामिल हैं.

    जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा अपने गिरोह के साथ नरपतगंज इलाके में छिपा हुआ है. इस पर पटना STF और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. जैसे ही पुलिस टीम थलहा नहर के पास पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं, जिनमें दो सीने में और एक पैर में लगी. गोली लगते ही वह मौके पर ही ढेर हो गया.

    STF

    तनिष्क शोरूम लूट का मास्टरमाइंड

    बता दें कि चुनमुन झा हाल ही में पूर्णिया के एक तनिष्क शोरूम में हुई बड़ी लूट का मास्टरमाइंड था. इसके अलावा, उसके खिलाफ कई जिलों में लूट, हत्या, फिरौती के मामलों में आरोप थे. हाल ही में आरा तनिष्क लूटकांड में भी उसका नाम सामने आया था. पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद वह कई बार फरार हो चुका था.

    पुलिस ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

    अररिया SP अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा नरपतगंज थाना क्षेत्र में घुसने वाला था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे घेर लिया, जिसके बाद अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे चुनमुन झा मारा गया. इस एनकाउंटर के बाद पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है.

    STF

    Also Read : रांची बंद : आदिवासी संगठन ने लोवाडीह चौक किया जाम, आवागमन को रोका

    Araria ASP Rampukar Singh ASP रामपुकार सिंह Chunnmun Jha criminal encounter Gunfight joint operation local police Narpatganj Notorious Criminal Patna STF post mortem Tanishq showroom robbery अपराधी अररिया अररिया SP अंजनी कुमार एनकाउंटर कुख्यात अपराधी चुनमुन झा तनिष्क शोरूम लूट का मास्टरमाइंड तनिष्क शोरूम लूटकांड नरपतगंज पटना STF पोस्टमार्टम मुठभेड़ संयुक्त ऑपरेशन स्थानीय पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 22 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article Galaxia Mall के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक लगी आ’ग

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.