Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अब खुलेंगी धुर्वा डैम जमीन घोटाले की परतें, ACB ने टेकओवर किया केस
    झारखंड

    अब खुलेंगी धुर्वा डैम जमीन घोटाले की परतें, ACB ने टेकओवर किया केस

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अतिक्रमण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में हुए अतिक्रमण मामले की जांच अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) करेगी। इस मामले में रांची के नगड़ी थाना में दर्ज एफआईआर को एसीबी ने अपने हाथ में ले लिया है। एसीबी अधिकारियों ने केस टेकओवर किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की है।

    धुर्वा डैम कैचमेंट एरिया में बड़े पैमाने पर हुए अतिक्रमण को लेकर एसीबी ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच अब एसीबी स्तर पर कराई जा रही है। नगड़ी थाना में दर्ज केस को टेकओवर करते हुए एजेंसी ने पूरे प्रकरण की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद तेज हुई कार्रवाई

    गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने अपने आदेश में अवैध रूप से जमीन ट्रांसफर करने, जमाबंदी कराने और लगान रसीद जारी करने में शामिल पदाधिकारियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया था। इसके बाद रांची पुलिस ने जांच के लिए नगड़ी थाना में एफआईआर दर्ज की थी।

    याचिका के बाद सामने आया मामला

    इससे पहले धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में अवैध रूप से जमीन खरीदने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में बताया गया था कि सरकारी अधिग्रहित जमीन पर घर तक बना लिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगड़ी अंचलाधिकारी की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। कोर्ट ने संबंधित पक्षों को दस्तावेजों के साथ नगड़ी सीओ के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को यह जानकारी दी गई थी कि संबंधित जमीन धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया के अंतर्गत आती है और सरकार द्वारा पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है। ऐसी जमीन की खरीद-बिक्री कानूनन संभव नहीं है।

    अधिग्रहित जमीन की खरीद-बिक्री पर बड़ा सवाल

    धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में कई बड़े निर्माण खड़े हो चुके हैं और कागजातों के अनुसार सभी निर्माण वैध दिखाए गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब जमीन सरकार द्वारा अधिग्रहित थी तो उसकी खरीद-बिक्री कैसे हुई। इसके बाद नक्शा पास होना और सभी दस्तावेजों का तैयार होना भी जांच के दायरे में है।

    अगर मामले की गहराई से जांच होती है तो इसमें कई अंचलाधिकारी और अन्य विभागों के कर्मचारियों की भूमिका सामने आ सकती है। एसीबी की जांच के बाद इस पूरे प्रकरण में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

    Also Read : मणिपुर में हटा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी के खेमचंद सिंह बनेंगे सीएम

    Acb Dhurwa Dam Jharkhand news ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में हटा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी के खेमचंद सिंह बनेंगे सीएम
    Next Article स्कूल के हॉस्टल से लापता हुई दो नाबालिग छात्रों को खोज निकाली पुलिस, कहां से… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.