Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»स्कूल के हॉस्टल से लापता हुई दो नाबालिग छात्रों को खोज निकाली पुलिस, कहां से… जानें
    झारखंड

    स्कूल के हॉस्टल से लापता हुई दो नाबालिग छात्रों को खोज निकाली पुलिस, कहां से… जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लापता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रूगड़ाई माउंड स्थित कारमेल इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रावास से लापता दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। दोनों छात्रों को बुधवार सुबह डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार जांच और त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला। इस संबंध में जगन्नाथपुर के अनुमंडल डीएसपी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

    डीएसपी ने बताया कि 2 फरवरी को दोपहर करीब 12.30 बजे दोनों छात्र विद्यालय से निकले थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचे। बच्चों के नहीं मिलने पर परिजनों ने 3 फरवरी को जगन्नाथपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम बनाकर तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को सफलता मिली और दोनों नाबालिगों को डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरामद छात्रों में एक कक्षा 6 और दूसरा कक्षा 7 का छात्र है।

    डीएसपी ने बताया कि दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों छात्र किन कारणों से विद्यालय और छात्रावास से बाहर गए थे। मामले की जांच जारी है।

    Also Read : अब खुलेंगी धुर्वा डैम जमीन घोटाले की परतें, ACB ने टेकओवर किया केस

    Carmel English Medium School Danguwaposi railway station hostel Jagannathpur Jharkhand police minor student missing student police action Rugdai Mound Special Investigation Team student recovered West Singhbhum कारमेल इंग्लिश मीडियम स्कूल छात्र बरामद छात्रावास जगन्नाथपुर झारखंड पुलिस डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन नाबालिग छात्र पश्चिम सिंहभूम) पुलिस कार्रवाई रूगड़ाई माउंड लापता छात्र विशेष जांच टीम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब खुलेंगी धुर्वा डैम जमीन घोटाले की परतें, ACB ने टेकओवर किया केस
    Next Article नेशनल अवॉर्ड विजेता विक्रांत मैसी बने प्रोड्यूसर, ‘मुसाफिर कैफे’ से करेंगे नई पारी की शुरुआत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    Latest Posts

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.