Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में जवान धीरज यादव का हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मुख्य सड़क घंटों किया जाम
    झारखंड

    पलामू में जवान धीरज यादव का हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मुख्य सड़क घंटों किया जाम

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुआरा गांव निवासी 24 वर्षीय सैनिक धीरज कुमार यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव पहुंचा।मंगलवार दिन के करीब 11 बजे धीरज कुमार अमर रहे नारों के बीच सैनिक के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टी कर दी गई।गौरतलब है कि धीरज यादव के मौत के बाद शहीद सम्मान देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को हुसैनाबाद प्रखंड के सामुडीह मोड़ पर जपला-छतरपुर मुख्य सड़क घंटों जाम कर दिया था।

    सड़क किया गया था जाम

    हुसैनाबाद के दुआरा गांव निवासी सेना के जवान धीरज कुमार यादव की मौत के बाद सम्मान नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने छतरपुर में सोमवार को बवाल किया था।बताया जाता है कि जवान आतंकवादियों के हमले में शहीद नहीं हुआ है बल्कि कथित तौर पर उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली से उड़ा लिया था। इस हालत में सेना ने उन्हें बलिदानी मानने से इंकार कर दिया है। सेना के जवान को बलिदानी का दर्जा देने की मांग को लेकर अचानक करीब 50-60 की संख्या में लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर जपला रोड पर आ गए थे।जुलूस निकालते हुए कई दुकानदारों से बंद कराने को लेकर उलझ पड़े लोगों ने जपला रोड के पास एक टायर दुकान से टायर लेकर रोड पर जला दिया। इससे दोनों ओर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था. इस दौरान उनलोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संयोजक बने नवीन चंचल
    Next Article भोजपुर में युवक की मिली सिर कटी लाश, अफेयर में हत्या की आशंका

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Latest Posts

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.