Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बियर की कीमत से ज्यादा पैसे मांग रहा था होटल मालिक, इस चलते चला दी गोली
    क्राइम

    बियर की कीमत से ज्यादा पैसे मांग रहा था होटल मालिक, इस चलते चला दी गोली

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होटल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : होटल मालिक सोनू कुमार उर्फ सन्नी पर फायरिंग का खुलासा गढ़वा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम सुशील कुमार तिवारी उर्फ छोटू तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी, रितेश रंजन उर्फ बम्पी और रवि चंद्रवंशी बताये गये हैं। इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और दो बाइक जब्त किया गया है। इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को गढ़वा के पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने किया।

    SP दीपक कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि सोनू कुमार शराब का धंधा करता है। अपने होटल में शराब परोसता है। वह घर से भी शराब बेचता है। बीते 15 मई की देर रात करीब 11 बजे सुशील कुमार तिवारी अपने दोस्तों के साथ सोनू के घर पहुंचा। उन लोगों को बियर चाहिये था। सोनू ने तय कीमत से ज्यादा डिमांड कर दिया। सोनू ने तीन बियर के एवज में उन लोगों से 600 रुपये की डिमांड की। रवि चंद्रवंशी ने अपने फोन पे से 560 रुपये का पेमेंट कर दिया। 40 रुपये कम होने के चलते सोनू उर्फ सन्नी हो हुज्जत करने लगा। सन्नी और छोटू तिवारी के बीच गाली गलौज होने लगा।

    इल्जाम है कि बात बिगड़ गयी और छोटू तिवारी ने अपने दोस्तों के साथ सोनू को टारगेट कर गोली चला दी। हालांकि इस फायरिंग में छोटू बाल-बाल बच गया था। वारदात के बाद सभी संदेही गुनहगार मौके से भाग निकले थे।
    मामले को लेकर सोनू ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

    एसपी दीपक कुमार पांडेय ने गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार की देखरेख में टीम गठित की और हमलावरों को धरने का टास्क दिया। इसी बीच बीते 23 मई को रात करीब आठ बजे मिली एक इंफॉर्मेशन पर सुशील तिवारी उर्फ छोटू तिवारी को पिस्टल क साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदोही पर घटना में शामिल उसके तीन साथियों को भी अरेस्ट कर लिया गया।

    Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला

    Bike Seizure country made pistol Country-made Katta Crime news Deepak Kumar Pandey firing case Gadhwa Gadhwa Crime Gyan Prakash Tiwari hotel owner Jharkhand police police action police arrest Police Arrests Ravi Chandravanshi Ritesh Ranjan Shooting Case Sonu Kumar Sunny Sushil Kumar Tiwari क्राइम न्यूज गढ़वा ज्ञान प्रकाश तिवारी झारखंड पुलिस दीपक कुमार पांडेय देशी कट्टा देशी पिस्टल पुलिस कार्रवाई पुलिस गिरफ्तारी फायरिंग मामला बाइक जब्ती रवि चंद्रवंशी रितेश रंजन सन्नी सुशील कुमार तिवारी सोनू कुमार होटल मालिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMGM अस्पताल की शिफ्टिंग में आई तेजी, DC ने लगाई फटकार …
    Next Article देश में लगातार फैल रहा है कोविड19, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मामले आये सामने…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.