Dhanbad : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को धनबाद पहुंचे। वे बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे। राज्यपाल रांची से हेलीकॉप्टर द्वारा बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राज्यपाल वापस लौटे। कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त और एसएसपी ने एयरपोर्ट पर उनकी विदाई की।
इस दौरान उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read : विजय तिर्की ह’त्याकांड में सात नामजद, पुलिस जांच तेज
Also Read : BBMKU में राज्यपाल ने छात्रों को नवाजा, बोले- डिग्री नहीं जिम्मेदारी की शुरुआत है शिक्षा
Also Read : राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में झारखंड ने जीते तीन पदक
Also Read : कुख्यात विजय तिर्की ह’त्याकांड में पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी, सात को बनाया आरोपी
Also Read : फैटी लिवर : ये 3 ड्रिंक है खतरनाक, तुरंत बंद करें सेवन


