Johar Live Desk : आजकल फैटी लिवर सिर्फ शराब पीने से नहीं, बल्कि गलत खान-पान और मीठे ड्रिंक्स के चलते भी बढ़ रहा है। हार्वर्ड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने चेतावनी दी है कि कुछ सामान्य ड्रिंक्स का सेवन लिवर को गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है।
- सॉफ्ट ड्रिंक्स : सोड़ा और कोल्ड ड्रिंक में चीनी और फ्रुक्टोज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। लिवर इतनी चीनी को पचा नहीं पाता और इसे फैट में बदल देता है। इससे लिवर की सूजन बढ़ती है और धीरे-धीरे वह खराब होने लगता है।
- स्पोर्ट्स और एनर्जी ड्रिंक्स : जिम जाने वाले युवा थकान मिटाने के लिए एनर्जी ड्रिंक्स लेते हैं। इनमें कैफीन और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स होते हैं, जो लिवर के लिए नुकसानदेह हैं। पहले से कमजोर लिवर पर ये अतिरिक्त दबाव डालते हैं।
- बोबा टी : बच्चों और युवाओं में बोबा टी का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसमें चीनी, साबूदाना और क्रीम अधिक होती है। इसका लगातार सेवन लिवर में फैट जमा करता है और वजन बढ़ाता है।
View this post on Instagram
डॉक्टर की सलाह :
डॉक्टर कहते हैं कि फैटी लिवर को सिरोसिस में बदलने से रोकने के लिए इन ड्रिंक्स से दूरी बनानी चाहिए। इसके बजाय सादा पानी, नींबू पानी या बिना चीनी वाली ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी पी सकते हैं।
Also Read : लोहरदगा DC का बना डाला फर्जी FB आईडी, फर्नीचर बेचने का भेज रहा मैसेज


