Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 11:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»गांधी मैदान बम ब्लास्ट: बेउर जेल की ‘काल कोठरी’ में गए फांसी की सजा पाए चारों कैदी, सदमे में खाना पानी छोड़ा
    बिहार

    गांधी मैदान बम ब्लास्ट: बेउर जेल की ‘काल कोठरी’ में गए फांसी की सजा पाए चारों कैदी, सदमे में खाना पानी छोड़ा

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटनाः 27 अक्टूबर 2013 को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान बम ब्लास्ट मामले में 8 साल बाद सभी नौ आतंकियों को उनके किए की सजा मिल गई है. एनआईए कोर्ट के इस फैसले के बाद जहां बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवार वालों को इंसाफ मिला. वहीं दोषियों की परेशानी बढ़ गई है. उम्र कैद और फांसी की सजा पाने वाले कैदी अब जेल के अंदर सदमे में नजर आ रहे हैं. खबर ये भी मिली है कि इन कैदियों ने ठीक से खाना पीना भी छोड़ दिया है.

    आतंकियों की सजा मुकर्रर होने के बाद सभी कैदियों को राजधानी पटना के बेउर जेल के स्पेशल सेल में रखा गया है. इन्हें कैदी नंबर भी दे दिया गया है. अब सजायाफ्ता कैदियों को उनके नंबर से ही बुलाया जा रहा है. खबर ये भी मिली है कि फांसी की सजा पाने वाले कैदी ठीक से खाना पीना भी नहीं खा रहे हैं और काफी निराश हैं.

    गांधी मैदान बम ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पाने वाले बंदी के सेल के अंदर कोई बिजली का कनेक्शन या फिर पंखे की व्यवस्था नहीं रहती है. जिस वजह से इनके सेल में यह व्यवस्था नहीं की गई है. बेउर जेल के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सजायाफ्ता कैदी ढंग से खाना पीना भी नहीं खा रहे हैं.

    गांधी मैदान बम ब्लास्ट मामले में सभी 9 आतंकियों अब जेल में सिले गए कैदी की ड्रेस को ही पहन रहे हैं. फांसी की सजा मिले आतंकियों में नोमान अंसारी को कैदी नंबर 11288, हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला उर्फ ब्लैक ब्यूटी को कैदी नंबर 10350, मोहम्मद मुजीब उलाह को कैदी नंबर 10304, और इम्तियाज अंसारी उर्फ आलम को कैदी नंबर 10306 से पुकारा जा रहा है.


    इसके अलावा उम्र कैद की सजा वाले कैदी में उमर सिद्दीकी को 10307 और अजहर उद्दीन कुरैशी को 10308 कैदी नंबर दिया गया है. 10 साल के सजायाफ्ता कैदी में मोहम्मद हुसैन को 11291 और फिरोज आलम उर्फ़ पप्पू को 11290 और 7 साल की सजा पाने वाले इस्तेखार आलम को कैदी नंबर 11289 दिया गया है. बेउर जेल के विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेउर जेल के अंदर और बाहरी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

    बता दें कि 27 अक्टूबर 2013 को भाजपा की हुंकार रैली के दौरान सिलसिलेवार तरीके से बम धमाका हुआ था. जिस समय गांधी मैदान में बम धमाका हुआ था, उस समय नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता वहां मौजूद थे. आतंकवादियों द्वारा सिलसिलेवार कई बम विस्फोट किये गये थे. जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी. वहीं करीब 84 लोग घायल हुए थे. उसी दिन पटना जंक्शन पर भी विस्फोट किया गया था.

    इस मामले में एनआईए ने जांच कर 21 अगस्त 2014 को कुल 11 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. जिसके बाद एनआईए की टीम ने इस मामले में हैदर अली, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, मु. इम्तियाज आलम, अहमद हुसैन, फकरुद्दीन, मो. फिरोज असलम, इम्तियाज अंसारी, मो. इफ्तिकार आलम, अजहरुद्दीन कुरैसी और तौफिक अंसारी को गिरफ्तार किया था. आठ साल पहले हुए इस धमाका मामले में एनआईए कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद दोषी पाए गए सभी आतंकियों को सजा दी गई है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में जहरीली शराब पीने से 24 घंटे में 20 की मौत
    Next Article किडनी रोग के पीछे धरती का तापमान भी है एक कारण – रिसर्च

    Related Posts

    कारोबार

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.