Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»डॉ. मनमोहन सिंह के आगे झुका मॉरीशस का ध्वज, किया ये ऐलान.. 
    देश

    डॉ. मनमोहन सिंह के आगे झुका मॉरीशस का ध्वज, किया ये ऐलान.. 

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: मॉरीशस ने भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सम्मान में अपने देश का आधा ध्वज झुका दिया है। मॉरीशस ने घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में शनिवार को सूर्यास्त तक सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में उसका राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

    मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में निजी क्षेत्र से भी झंडे को आधा झुका कर फहराने का आग्रह किया।

    बता दें कि मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने दिल्ली आकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन को श्रद्धांजलि अर्पित की। मॉरीशस के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन के बाद, जनता को सूचित किया जाता है कि उनके अंतिम संस्कार के दिन, आज शनिवार को सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का ध्वज आधा झुका रहेगा।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘निजी क्षेत्र से भी अपील की जाती है कि सभी ध्वज आधे झुके रहें।’’

    भारत में आर्थिक सुधारों के लिए याद रहेंगे मनमोहन

    भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। सिंह ने देश के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के कार्यकाल के दौरान मॉरीशस समेत कई प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी।

     

     

    death news Manmohan singh Mauritius mauritius government RIP
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पहली बार फ्लोटिंग सोलर पैनल से होगी बिजली उत्पादन की शुरुआत
    Next Article झारखंड में पिछड़े वर्गों के लिए जाति अध्ययन और आरक्षण प्रक्रिया पर ट्रेनिंग शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.