Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»मुंबई की अंधेरी गलियों से उठता खौफ, ‘दलदल’ की ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच
    मनोरंजन

    मुंबई की अंधेरी गलियों से उठता खौफ, ‘दलदल’ की ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दलदल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग हिंदी क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। इससे पहले जारी किया गया टीज़र भी दर्शकों को काफी डरावना और बेचैन करने वाला लगा था, जिसे खूब सराहा गया था।

    सीरीज़ की कहानी मुंबई की अंधेरी गलियों और अपराध की स्याह दुनिया में बुनी गई है। इसके केंद्र में हैं डीसीपी रीटा फरेरा, जिनका दमदार किरदार अभिनेत्री भूमि पेडनेकर निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रीटा एक खतरनाक और सनकी सीरियल किलर की तलाश में जुटी हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, हत्याओं की परतें और ज्यादा डरावनी होती जाती हैं और मामला रीटा की निजी जिंदगी को भी गहराई से प्रभावित करता है।

    ‘दलदल’ सीरीज़ विश धामिजा की चर्चित किताब ‘भिंडी बाजार’ से प्रेरित है, जिसका निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है। इस शो को विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले पर श्रीकांत अग्निस्वरन, रोहन डिसूजा और प्रिया सग्गी ने काम किया है, जबकि दमदार संवाद सुरेश त्रिवेणी और हुसैन हैदरी ने लिखे हैं। सीरीज़ में भूमि पेडनेकर के अलावा समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    ट्रेलर में सस्पेंस, साइकोलॉजिकल टेंशन और लगातार बढ़ते खतरे का माहौल साफ दिखाई देता है। यह सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि इंसानी दिमाग के अंधेरे पहलुओं और सिस्टम के दबाव को दिखाने वाली कहानी है। क्राइम और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज़ खास साबित हो सकती है। ‘दलदल’ 30 जनवरी से प्राइम वीडियो पर भारत सहित 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगी।

    Also Read : ह’त्या के आरोप में बंद कैदी ने जेल में लगाया फं’दा, इलाज के दौरान मौ’त

    #Entertainment news Bhumi Pednekar Bollywood Crime Thriller Daldal Daldal Trailer DCP Rita Ferreira DCP रीटा फरेरा Hindi web series OTT News OTT Release OTT रिलीज Prime Video SERIAL KILLER Streaming News suspense Thriller Series Web Series एंटरटेनमेंट न्यूज क्राइम थ्रिलर दलदल प्राइम वीडियो बॉलीवुड भूमि पेडनेकर वेब सीरीज सस्पेंस सीरियल किलर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleOpenAI ने ChatGPT में लाया नया Age Prediction फीचर, 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स की सुरक्षा सुनिश्चित
    Next Article अरावली खनन विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त, डोमेन एक्सपर्ट्स की टीम बनाने का आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.