Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दुश्मन को भनक तक नहीं लगेगी और तबाही मचाकर वापस लौट जाएगा F-35
    ट्रेंडिंग

    दुश्मन को भनक तक नहीं लगेगी और तबाही मचाकर वापस लौट जाएगा F-35

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लिए
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और अमेरिका ने नई 10-वर्षीय रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर करने और प्रमुख हथियारों के सह-उत्पादन को जारी रखने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन भी किया। दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सेनाओं की विदेशी तैनाती को समर्थन देने और उसे बनाए रखने के लिए नई राह खोलने का संकल्प जताया, जिसमें सुरक्षा साजो-सामान और खुफिया जानकारी साझा करना भी शामिल है।

    घोषणा

    ‘जैवलिन’ ‘एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों’ और पैदल सेना के बख्तरबंद वाहन ‘स्ट्राइकर’ के लिए नई खरीद एवं सह-उत्पादन व्यवस्था को आगे बढ़ाने की योजना की घोषणा की। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ‘ऑटोनोमस सिस्टम्स इंडस्ट्री अलायंस’ (एएसआईए) की भी घोषणा की।

    उन्नत प्रशिक्षण, अभ्यास और संचालन के माध्यम से सभी क्षेत्रों वायु, भूमि, समुद्र, अंतरिक्ष और साइबरस्पेस में सैन्य सहयोग बढ़ाने का भी संकल्प लिया। वायु रक्षा, मिसाइल, समुद्री रक्षा प्रौद्योगिकियों में सहयोग में तेजी लाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान देने की पेशकश की है। रक्षा क्षेत्र में इसे बड़ी छलांग माना जा रहा है।

    सैन्य ताकत बढ़ेगी अमेरिका से छह अतिरिक्त पी-8आई लंबी दूरी की समुद्री निगरानी एवं पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान खरीदेगा। भारतीय नौसेना के पास पहले से ही 11 पी-8आई विमान हैं।

    लड़ाकू विमान की खासियत एफ-35 का पूरा नाम एफ-35 लाइटनिंग 2 है। यह पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ (रडार से बच निकलने वाला) लड़ाकू विमान है। यह हर मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है। इसमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, ओपन आर्किटेक्चर, सेंसर और सूचना इकट्ठा करने के लिए की उपकरण लगे हैं। यह लंबी दूरी पर भी दुश्मनों का पता लगा सकता है और उन्हें नष्ट कर सकता है।

    संचालन महंगा रक्षा विशेषज्ञों के अुसार एफ-35 की तकनीक और रखरखाव पर हर उड़ान घंटे की लागत करीब 36 हजार डॉलर है।

    अभी इन देशों के पास ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, इटली और नॉर्वे। जापान, दक्षिण कोरिया और इजरायल ने भी फाइटर जेट के लिए ऑर्डर दिए।

    F-35 की खासियतें विमान की लंबाई-51.4 फीट

    अधिकतम गति: 1976 किलोमीटर प्रति घंटा

    50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम

    4 बैरल और 25 एमएम की रोटरी कैनन, एक मिनट में 180 गोलियां दागती है

    हवा से हवा, हवा से सतह, हवा से जहाज और एंटी-शिप मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं

    भारत के पास फिलहाल राफेल भारत के पास फिलहाल राफेल लड़ाकू विमान है जो 4.5 पीढ़ी का है। राफेल हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों जगह युद्ध करने में सक्षम है। राफेल की कीमत लगभग 11-12 करोड़ डॉलर प्रति यूनिट है। एफ-35 के विपरीत, राफेल में उन्नत स्टील्थ तकनीक नहीं है।

    असैन्य परमाणु सहयोग को बढ़ाने पर सहमत मोदी-ट्रंप ने 16 साल पहले दोनों देशों के बीच हुए ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इसके तहत भारत में अमेरिकी डिजाइन वाले परमाणु रिएक्टरों के निर्माण को सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम होगा। दोनों नेताओं ने वार्ता में ऊर्जा सहयोग को उल्लेखनीय रूप से आगे बढ़ाने का फैसला किया।

    Also Read : राज्य सेवा के 9 ऑफिसर बनेंगे IPS, सरकार ने UPSC को भेजी लिस्ट

    # Prime Minister Narendra Modi 10-year defense partnership 10-वर्षीय रक्षा साझेदारी co-production foreign deployment of forces India Indo-Pacific region joint press conference major weapons new path. security equipment sharing intelligence signing US President Donald Trump usa अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुफिया जानकारी साझा करना नई राह. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख हथियार भारत संयुक्त संवाददाता सम्मेलन सह-उत्पादन सुरक्षा साजो-सामान सेनाओं की विदेशी तैनाती हस्ताक्षर हिंद-प्रशांत क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोलेरो और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, दो की मौ’त
    Next Article बिहार से UP तक बनेगा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाइवे, जानें कब होगा शुरू

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.