Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»तीसरे केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए बंद
    धर्म/ज्योतिष

    तीसरे केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए बंद

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2021Updated:October 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रुद्रप्रयाग : पंच केदारों में तृतीय केदार एवं चंद्रशिला की तलहटी में बसे भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट दोपहर बाद लग्नानुसार शीतकाल के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बंद कर दिए गए हैं.

    इस अवसर पर सैकड़ों भक्त तुंगनाथ धाम पहुंच कर कपाट बंद होने के साक्षी बने और जय भोले के उद्घोषों के साथ चोपता तक भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य स्वागत किया.

    बह्मबेला पर आचार्यों, वेदपाठियों ने पंचाग पूजन के तहत भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस कोटि देवी-देवताओं का आह्वान कर आरती उतारी. श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग पर जलाभिषेक कर मनौती मांगी. ठीक दस बजे भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई. ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को चंदन, पुष्प, अक्षत्र, फल और भृंगराज से समाधि दी गयी. भगवान शंकर शीतकाल के छः माह जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गये.

    कपाट बंद होते ही तुंगनाथ की चल विग्रह डोली ने मंदिर की तीन परिक्रमा की. इसके बाद भक्तों ने डोली के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ की ओर प्रस्थान किया. उत्सव डोली पहले पड़ाव चोपता में प्रथम रात्रि प्रवास के लिए पहुंची. यहां स्थानीय व्यापारियों व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य स्वागत किया.

    31 अक्टूबर को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली चोपता से रवाना होकर विभिन्न यात्रा पड़ाव पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए अंतिम रात्रि प्रवास के लिए भनकुंड पहुंचेगी.

    1 नवंबर को उत्सव डोली भनकुंड से रवाना होकर शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कडेय तीर्थ तुंगनाथ मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी. जहां पर 6 माह तक शीतकाल में भगवान की पूजा अर्चना होगी. कपाट बंद होने के अवसर पर श्रद्धालु भोले के भजनों पर मंदिर परिसर में झूमते रहे. साथ ही स्थानीय महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ डोली को धाम से विदा किया.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleG-20 की बैठक : बाइडेन सहित कई नेताओं से मिले पीएम मोदी, जलवायु, कोविड वार्ता के एजेंडे में
    Next Article दुमका: सांसद सुनील सोरेन की सीता सोरेन को सलाह, इस्तीफा देकर झामुमो से करें लड़ाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.