Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका: सांसद सुनील सोरेन की सीता सोरेन को सलाह, इस्तीफा देकर झामुमो से करें लड़ाई
    झारखंड

    दुमका: सांसद सुनील सोरेन की सीता सोरेन को सलाह, इस्तीफा देकर झामुमो से करें लड़ाई

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की पुत्रवधू सीता सोरेन दुमका के जामा विधानसभा से विधायक हैं. सीता सोरेन ने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध कई ट्वीट कर राजनीतिक गर्मी पैदा कर दी है. सीता के इस बयान पर दुमका सांसद सुनील सोरेन जो खुद जामा प्रखंड के ही रहने वाले हैं उन्होंने कहा कि सीता सोरेन जनता को गुमराह करना बंद करें. वे कहते हैं कि जिस तरह से शिबू सोरेन की पुत्रवधू बार-बार ट्वीट कर रही हैं और पार्टी की खामियों को उजागर कर रही है, अगर उसमें जरा भी नैतिकता है तो इस्तीफा दे देना चाहिए फिर झामुमो से लड़ाई करनी चाहिए.

    सुनील सोरेन ने कहा कि सीता लोगों को दिग्भ्रमित कर रही हैं क्योंकि एक तरफ वह पार्टी का साथ भी दे रही हैं वहीं, दूसरी तरफ इस तरह का ट्वीट करना समझ से परे है. दुमका सांसद कहते हैं कि शिबू सोरेन परिवार के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक है लेकिन इस तरह की बातें जनता को गुमराह करने के लिए है. सुनील सोरेन ये भी कहते हैं कि सीता सोरेन को कष्ट सिर्फ इस बात का है कि हेमंत सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया. शायद यही वजह है कि वह बार-बार पार्टी विरोधी बयान दे रहीं हैं, लेकिन अंदर से सब मिले हुए हैं. नैतिकता के आधार पर तो सीता को इस्तीफा दे देना चाहिए.

    सीता सोरेन ने गुरुवार को किये थे चार ट्वीट
    गुरुवार को किए चार ट्वीट में जामा विधायक ने शिबू सोरेन को संबोधित करते हुए लिखा कि ‘दलालों और बेईमानों से पार्टी को बचाना अब सिर्फ आपके हाथों में है जिस उम्मीद और आशा के साथ पार्टी की नींव रखी गई थी, उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सिर्फ आपके हाथों में है. पार्टी तोड़ने की कोशिश करने वालों पर आप कड़ी कार्रवाई करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि जिस जल जंगल जमीन को बचाने के लिए झारखंड का निर्माण किया गया वह झारखंड अब खुद को बचाने का पुकार कर रही है. झारखंड की धरती चीखकर यह कह रही है कि दलालों और बेईमानों के चंगुल से मुझे बचाया जाए. झारखंड की इसी चीख और पुकार को सुनकर शायद दुर्गा सेना का गठन किया गया है.’

    पहले भी कई बार सीता सोरेन खोल चुकी हैं मोर्चा
    शिबू सोरेन के बड़े दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन दुमका के जामा क्षेत्र से विधायक हैं. वह लगातार तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं. ऐसा नहीं है कि उन्होंने अभी जो चार ट्वीट किया है यह कोई पहला मौका है. इसके पहले भी सीता सोरेन ने हेमंत सरकार और पार्टी के खिलाफ कई बार मोर्चा खोला है. कुछ दिन पहले ही सीता सोरेन की बेटी जयश्री ने दुर्गा सोरेन सेना का गठन किया है. हालांकि, उन्होंने इसे एक सामाजिक संगठन बताया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतीसरे केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए बंद
    Next Article पलामू : देना था एंटी रैबिज का इंजेक्शन, स्वास्थ्यकर्मी ने दे दिया कोविड-19 का वैक्सीन

    Related Posts

    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.