Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बेटे की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे डॉक्टर की सड़क हादसे में सड़क हादसे मौत, परिवार में शादी की खुशी मातम में बदली
    बिहार

    बेटे की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे डॉक्टर की सड़क हादसे में सड़क हादसे मौत, परिवार में शादी की खुशी मातम में बदली

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीवान: नौतन थाना क्षेत्र के नौतन पुल के समीप अपने बेटे की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे डॉक्टर पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान सीवान शहर के निराला नगर निवासी डॉ.डीके चौहान के रूप में हुई। इस घटना के बाद पुलिस मृतक डॉक्टर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। सीवान के निराला नगर निवासी डॉ. डी के चौरसिया नौतन बाजार पर भाड़े का मकान में आंख का इलाज करते थे। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। घटना रविवार की रात 9:00 बजे के आसपास की है।

    डॉ. डी के चौरसिया के बेटे की शादी अगले माह होने वाली है। इसकी तैयारी में डॉक्टर पूरी शिद्दत से लगे थे। वह अपने बेटे का कार्ड बांट कर लौट रहे थे। इसी दौरान नौतन पुल के समीप अज्ञात पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार मौके से फरार हो गई। जहां घटनास्थल पर ही डॉक्टर की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी तादाद में भीड़ एकत्रित हो गई लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय नौतन थाने की पुलिस को दी। इधर, घटना के बाद नौतन थाने की पुलिस ने मृतक डॉक्टर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

    परिवार में शादी की खुशी मातम में बदली

    अगले माह बेटे की शादी कर रहे डॉक्टर के परिजनों को यह क्या पता था कि शादी से पूर्व ही उनके पिता का साया बेटे की सिर से उठ जाएगा। बता दे कि अगले माह में होने वाली शादी की पूरी शिद्दत के साथ तैयारी चल रही थी। साथ ही संबंधियों के यहां कार्ड वितरण का कार्य चल रहा था। इतने में डॉक्टर पिता की मृत्यु की सूचना ने सब को झकझोर कर रख दिया। शादी की खुशी मातम में बदल गई।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूलों में भी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश, सामूहिक प्रार्थना, सांस्कृतिक और खेल आयोजन पर रोक
    Next Article महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस पहुंचे 2000 कड़कनाथ चूजे, MP के झाबुआ में 1 साल पहले दिया गया था ऑर्डर

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.