Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के नाती की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
    झारखंड

    पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के नाती की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबागः हजारीबाग के पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के नाती सोनू की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. कटकमदाग थाना क्षेत्र में नदी पर बने पुल के नीचे से उसका शव बरामद हुआ. हाई प्रोफाइल मामले के कारण घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया. बता दें कि पूर्व सांसद के नाती अविनाश कुमार राणा उर्फ सोनू बनादाग रेलवे साइडिंग स्थित एनटीपीसी के कांटा-घर में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करते थे.

    दो महीने पहले उनका स्थानांतरण हजारीबाग रेलवे स्टेशन एनटीपीसी के कांटा घर में हो गया था. इन दिनों सोनू यहीं कार्य कर रहे थे. सोनू अपने नाना पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के घर हजारीबाग शहर के नूरा से ही ड्यूटी आते-जाते थे. गुरुवार को सोनू की छुट्टी थी. इसके बावजूद वे अपने नानी के घर से ड्यूटी जाने की बात कह कर बाइक से निकले थे. लेकिन सोनू न तो ड्यूटी गए और न ही अपना घर नवादा गए. रात को घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और काफी खोजबीन के बाद मोबाइल लोकेशन के जरिए सोनू के शव के पास पहुंचे. शव मिलने की सूचना से सोनू के गांव नवादा और आसपास के गांव के अलावा उसके नानी घर शहर के नूरा क्षेत्र से भी लोग यहां पहुंचने लगे. शव के हालात को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.

    इधर शव की सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई और कटकमदाग थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो ने शव को कब्जे में लेकर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
    Next Article अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, 5 शराब भटि्टयों को किया गया ध्वस्त, 2 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.