Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
    झारखंड

    नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः गिरिडीह पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है. जिन्हें पकड़ा गया है उनका संबंध नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से बताया जा रहा है. तीनों की गिरफ्तारी पीरटांड के इलाके से किए जाने की बात कही जा रही है. जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनके पास से नक्सली पोस्टर और विस्फोटक मिलने की बात भी कही जा रही है.

    भाकपा माओवादी के इनामी नक्सली के दस्ते के कैडर हैं. इनके मारक दस्ते में शामिल होने की भी चर्चा है. शुक्रवार की देर रात से पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है. अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की जानकारी पुलिस ने नहीं दी है. हालांकि जो सूत्र बता रहे हैं उसके अनुसार तीनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. माओवादी प्रशांत बोस की गिरफ्तारी से बौखलाए हैं नक्सलीः यहां बता दें की नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के टॉप लीडर प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला दी की गिरफ्तारी के बाद से ही नक्सली संगठन के लोगों में गुस्सा है.

    नक्सली संगठन द्वारा प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद दो बार विरोध में बंद का भी आह्वान किया गया था. इस बार 21 जनवरी से 26 जनवरी तक दोनों की रिहाई की मांग को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाया गया. इस दौरान गिरिडीह के खुखरा और मधुबन में मोबाइल टॉवर भी उड़ा दिए गए थे. वहीं डुमरी के नुरंगो के समीप बराकर नदी पर पुल को भी नक्सलियों ने उड़ा दिया था. इसके अलावा गिरिडीह से सटे बिशनगढ़ थाना इलाके में मोबाइल टॉवर उड़ाने की कोशिश भी की गई थी, जबकि कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए थे.

    वहीं 27 जनवरी को गया-धनबाद रेलखंड में चिचाकी के समीप विस्फोट कर पटरी को मामूली तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. एक के बाद एक घटना के बाद गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने सर्च अभियान शुरू किया हुआ है. इस दौरान नक्सलियों तक विस्फोटक पहुंचाने के मामले में तीन लोगों को जेल भेजा गया था. यहां के बाद एसपी अमित रेनू की टीम ने इलाके में पुनः गश्त तेज कराई. कहा जा रहा है के इस गश्त के दौरान ही पुलिस को जानकारी मिली कि नक्सली फिर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं, जिसके बाद इन तीन लोगों को पकड़ा गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्रेडिट कार्ड को पेट्रोल कार्ड में मर्ज करने का झांसा देकर 1.28 लाख की धोखाधड़ी, साइबर थाना में मामला दर्ज
    Next Article पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के नाती की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.