Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राजधानी के पार्क होंगे और सुरक्षित व सुविधाजनक… जानें कैसे
    बिहार

    राजधानी के पार्क होंगे और सुरक्षित व सुविधाजनक… जानें कैसे

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2025Updated:December 20, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पार्कों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में अब सुबह की सैर और शाम का योग पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होने वाला है। शहर के सार्वजनिक पार्कों को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि राजधानी के 35 बड़े पार्कों में योग शेड बनाए जाएंगे। इससे लोग हर मौसम में आराम से योग कर सकेंगे। इनमें ईको पार्क, वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, पुनाईचक पार्क, शिवाजी पार्क, अमृत पार्क, मैकडोवेल पार्क, भंवर पोखर पार्क और पुलिस कॉलोनी पार्क शामिल हैं। योग शेड बनने के बाद रोज़ करीब एक हजार से अधिक लोग योगाभ्यास कर सकेंगे।

    सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पटना के 110 पार्कों में एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की निगरानी ईको पार्क से केंद्रीकृत रूप से की जाएगी, ताकि किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई हो सके। मंत्री ने कहा कि पार्कों में हरियाली और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। साथ ही कचरा प्रबंधन, पेड़-पौधों की देखभाल और नियमित सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। नगर निगम और अन्य विभाग पार्कों में व्यायाम उपकरण, बैठने की व्यवस्था और खेल सामग्री लगाने पर भी विचार कर रहे हैं। ये सभी सुधार चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक पार्क मिल सकें।

    Also Read : राज्यपाल गंगवार पहुंचे धनबाद, टुंडी में स्थानीय कार्यक्रम में करेंगे हिस्सा

    and they will be safe and convenient... Learn how. There will be parks पार्क होंगे और सुरक्षित व सुविधाजनक... जानें कैसे राजधानी के पार्क होंगे और सुरक्षित व सुविधाजनक... जानें कैसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल गंगवार पहुंचे धनबाद, टुंडी में स्थानीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
    Next Article रामगढ़ में सड़क पर उतरे हाथी, NH-33 पर घंटों लगा रहा जाम

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.