Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»हाजत में बंद अभियुक्त की इलाज के दौरान मौ’त, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
    ट्रेंडिंग

    हाजत में बंद अभियुक्त की इलाज के दौरान मौ’त, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाजत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : बिहार के मोतिहारी जिले में एक वांछित अभियुक्त की हाजत में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए फेनहारा थाना के पास हंगामा किया। यह मामला फेनहारा थाना क्षेत्र से सामने आई है। मृतक की शिनाख्त गोबिंदबारा गांव निवासी सुरेश पासवान (50 वर्ष) के तौर पर की है।

    मिली जानकारी के अनुसार सुरेश पासवान एक NBW (नॉन-बेलेबल वारंट) के तहत वांछित अभियुक्त थे। बीती रात पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया और फेनहारा थाना की हाजत में बंद कर दिया। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस उन्हें फेनहारा बाजार के एक निजी नर्सिंग होम में ले गई। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद सुरेश को SKMCH, मुजफ्फरपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने फेनहारा थाना पहुंचकर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पकड़ीदयाल के DSP कुमार चंदन और SDO कीर्तिका मिश्रा थाना पहुंचे और उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया।

    SDO कीर्तिका मिश्रा ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में अभियुक्त की अस्वस्थता का मामला सामने आया है। घटना की CCTV फुटेज के आधार पर मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी। मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। DSP और SDO ने मृतक के भतीजे वकील पासवान से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वर्तमान में फेनहारा थाना में पकड़ीदयाल के सभी थानेदार और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस व परिजन मृतक के शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

    Also Read : आवारा कुत्तों का आतंक : आधा दर्जन से अधिक बच्चों पर हमले से दहशत

    after the death of the accused locked in the lockup during treatment Bihar Motihari News motihari news The accused locked in the lockup in Motihari died during treatment the family members accused the police of beating बिहार मोतिहारी न्यूज़ मोतिहारी न्यूज़ मोतिहारी में हाजत में बंद अभियुक्त की इलाज के दौरान मौत हाजत में बंद अभियुक्त की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआवारा कुत्तों का आतंक : आधा दर्जन से अधिक बच्चों पर हमले से दहशत
    Next Article स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, अलर्ट मोड में प्रशासन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.