Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डेंगू पर अटैक के लिए बन रही स्वदेशी वैक्सीन डेंगीऑल, परीक्षण शुरू
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंगू पर अटैक के लिए बन रही स्वदेशी वैक्सीन डेंगीऑल, परीक्षण शुरू

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : आईसीएमआर ने भारतीय औषधि कंपनी पैनेसिया बायोटेक के साथ मिलकर भारत में डेंगू की स्वदेशी डेंगू वैक्सीन-डेंगीऑल के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण की शुरुआत की है.
    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि आईसीएमआर और पैनेसिया बायोटेक ने भारत में डेंगू वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण की शुरुआत की घोषणा की है. यह परीक्षण पैनेसिया बायोटेक भारत की स्वदेशी टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन- डेंगीऑल के प्रभाव का मूल्यांकन करेगा. इस परीक्षण में पहले प्रतिभागी को रोहतक में पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में टीका लगाया गया.

    स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने इस पर कहा, भारत की पहली स्वदेशी डेंगू वैक्सीन के लिए परीक्षण की शुरुआत डेंगू के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है. यह हमारे नागरिकों को इस व्यापक बीमारी से बचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और वैक्सीन अनुसंधान और विकास में भारत की क्षमताओं को रेखांकित करता है. उन्होंने कहा कि आईसीएमआर और पैनेसिया बायोटेक के बीच इस सहयोग से न केवल लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम उठा रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के अपने दृष्टिकोण को भी मजबूत कर रहे हैं. वर्तमान में भारत में डेंगू के खिलाफ कोई एंटीवायरल उपचार या वैक्सीन नहीं है.

     

    अटैक डेंगीआल डेंगू देश परीक्षण वैक्सीन शुरू स्वदेशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रशिक्षु डॉक्टर से दु’ष्कर्म व ह’त्या मामले में सीबीआई ने शुरू की जांच
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को हटाया, जानें क्या है वजह

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    आदिवासी

    JPSC-JSSC विवाद: ED के लिए सरकार तैयार, वार्ता अब भी जारी

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.