Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुप्रीम कोर्ट ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को हटाया, जानें क्या है वजह
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को हटाया, जानें क्या है वजह

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: थाईलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को नैतिकता के उल्लंघन के आरोप में पद से हटा दिया. अदालत ने एक सप्ताह पहले देश के मुख्य विपक्षी दल को भी भंग करने का आदेश दिया था, जिससे थाई राजनीति में भारी उथल-पुथल मच गई है. प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन के मंत्रिमंडल में एक विवादास्पद नियुक्ति शामिल थी. श्रेथा ने पिचिट चुएनबान को प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री के रूप में नियुक्त किया था. पिचिट को 2008 में अदालत की अवमानना के आरोप में छह महीने की जेल हुई थी. उन पर आरोप था कि उन्होंने एक न्यायाधीश को रिश्वत देने की कोशिश की थी. सुप्रीम कोर्ट ने नौ जजों की पीठ के 5:4 के विभाजित मत से श्रेथा को दोषी ठहराया. अदालत ने कहा कि उनके इस कदम को नैतिकता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है. अब तक संसद के द्वारा नए प्रधानमंत्री के चयन की कोई समय सीमा तय नहीं की गई है. जब तक नया प्रधानमंत्री नियुक्त नहीं होता, मौजूदा कैबिनेट कार्यवाहक आधार पर कार्य करती रहेगी.

    आरोप उल्लंघन थाईलैंड नियम प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट हटाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडेंगू पर अटैक के लिए बन रही स्वदेशी वैक्सीन डेंगीऑल, परीक्षण शुरू
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्य सरकारें खनिज युक्त भूमि पर केंद्र से वसूल सकती हैं पिछला बकाया कर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.