Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्कूली बच्चों से भरा टेम्पो पिकअप से टकराया, 10 घायल रिम्स रेफर, 4 की हालत गंभीर
    झारखंड

    स्कूली बच्चों से भरा टेम्पो पिकअप से टकराया, 10 घायल रिम्स रेफर, 4 की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2025Updated:January 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टेम्पो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : स्कूली बच्चों से भरा टेम्पो हादसे का शिकार हो गया. पिकअप वैन से जबरदस्त टक्कर में ड्राइवर सहित 12 बच्चे घायल हो गए हैं. घायल बच्चों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहीं 10 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि चार बच्चों की हालच चिंताजनक है. यह हादसा लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप हुई.

    गणतंत्र दिवस मनाकर स्कूल से घर लौट रहे थे बच्चे

    यह रोड एक्सीडेंट बालूमाथ हेरहंज मुख्य सड़क मार्ग के चिरू मगरंदाहा गांव के समीप हुआ. यहां रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह मनाकर स्कूली बच्चे टेम्पो से घर लौट रहे थे. तभी ये स्कूली बच्चे एक बड़े हादसे का शिकार हो गए. बच्चों से भरा टेम्पो पिकअप वाहन से सीधा टकरा गया और हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना के दौरान चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को आनन-फानन में उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गए. जहां पता चला कि इस हादसे में टेम्पो चालक सहित 12 बच्चे घायल हो गए हैं.

    ऐसे हुआ हादसा

    बताया गया कि चिरू गांव से बच्चे अपने विद्यालय ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल से टेम्पो में सवार होकर अपने घर नवादा अम्बाटोली जा रहे थे. इसी दौरान मगरंदाहा के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद बच्चों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहीं, 10 बच्चे को बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. उधर चिकित्सकों ने बताया कि चार बच्चे का स्थिति चिंताजनक है.

    हादसे में घायल हुए स्कूली बच्चे

    घायल सभी टेम्पो सवार स्कूली बच्चे नवादा गांव के रहने वाले हैं. इनके नाम विवेक उरांव 7 वर्ष, राजा कुमार 7 वर्ष, प्रेमिका कुमारी 9 वर्ष, अंशु कुमारी 6 वर्ष, दिलदार अंसारी 7 वर्ष, अनामिका कुमारी 7 वर्ष, किशुन लोहार 8 वर्ष, संतोष कुमार 26 वर्ष, विकास उरांव 13 वर्ष, रोशन कुमार 7 वर्ष, सोनाली कुमारी 11 वर्ष, मुजम्मिल अंसारी 6 वर्ष, राधिका कुमारी 5 वर्ष हैं.

    Also Read: रांची में महिला हॉकी इंडिया लीग का समापन, ओडिशा वॉरियर्स बने चैंपियन

    Also Read: खेलगांव स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा, धर्मेन्द्र दीक्षित ने किया झंडोत्तोलन

    Balumath Balumath Hospital Chiru Magarandaha Community Health Centre critical situation Doctor Greenland Public School Herhanj Police Station incident Injured Children Nawada village pickup collision ranchi Ranchi RIMS Republic Day Rims school children tempo accident treatment इलाज गणतंत्र दिवस ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल घटना घायल बच्चे चिकित्सक चिंताजनक स्थिति चिरू मगरंदाहा टेम्पो हादसा नवादा गांव पिकअप टक्कर बालूमाथ बालूमाथ अस्पताल रांची रांची रिम्स रिम्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्कूली बच्चे हेरहंज थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleHIL की चैंपियन बनी ओडिशा वॉरियर्स, CM हेमंत के हाथों मिला ट्रॉफी
    Next Article राज्य में ठंड का प्रकोप बरकरार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.