Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- बच्चा जब बोलता है तो कच्ची बात नहीं बोलता
    बिहार

    तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- बच्चा जब बोलता है तो कच्ची बात नहीं बोलता

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दरम्यान तेजस्वी ने कई गंभीर आरोप लगाए और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले वोटर सरकार चुनते थे, लेकिन अब सरकार वोटर चुन रही है कि किसे वोट देना है और किसे नहीं।

    ‘बच्चा कहने में क्या दिक्कत?’

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ‘बच्चा’ कहे जाने पर तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, “वो तो मेरे पिता की उम्र के हैं, बच्चा कहने में क्या दिक्कत है? लेकिन बच्चा जब बोलता है तो कच्ची बात नहीं बोलता।” उन्होंने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि बिहार से लोग पलायन कर रहे हैं और सरकार इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही।

    वोटर लिस्ट से 55 लाख नाम कटने का आरोप

    तेजस्वी ने चुनाव आयोग के हवाले से दावा किया कि बिहार में 55 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में 700 पन्नों का हलफनामा दिया, जिसमें विदेशी नागरिकों का कोई जिक्र नहीं है। फिर भी सरकार और BJP के लोग हल्की राजनीति कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि 22% लोग घर पर नहीं मिले, जिसके आधार पर करीब 80 लाख वोटरों के नाम काटे जा सकते हैं। “यह सिर्फ वोटर लिस्ट की बात नहीं, यह लोगों के अस्तित्व को खत्म करने की साजिश है,” तेजस्वी ने आरोप लगाया।

    विजय सिन्हा और अशोक चौधरी पर तंज

    तेजस्वी ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “दो दिन पहले NDA की बैठक में ये दोनों आपस में लड़ पड़े थे। एक ने कहा तुमने ग्रामीण कार्य विभाग लूट लिया, दूसरे ने कहा तुमने माइनिंग लूट लिया। और आज ये करण-अर्जुन बनकर घूम रहे हैं।” तेजस्वी ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

    ‘CM की स्थिति सरकार चलाने लायक नहीं’

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, “जब हम बोल रहे थे, CM बीच में उठकर बोलने लगे। पूरे सदन को पता था कि चर्चा SIR पर हो रही है, लेकिन CM वही पुराना भाषण दोहराते रहे। उनकी स्थिति अब सरकार चलाने लायक नहीं है। सरकार दिल्ली से अमित शाह के इशारे पर चल रही है।”

    RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बचाव

    तेजस्वी ने RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान ‘किसी के बाप का सदन थोड़ी है’ का बचाव करते हुए कहा, “उन्होंने क्या गलत कहा? जब CM बोल रहे थे, हम चुप थे क्योंकि वो सदन के नेता हैं। लेकिन जब मैं बोल रहा था, तो उपमुख्यमंत्री और उनके लोग हंगामा करने लगे। यह हल्की आदतों से बहस करने की कोशिश है।”

    सदन में हंगामे पर अध्यक्ष की फटकार

    सदन में हंगामे के दौरान अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और अन्य मंत्रियों को फटकार लगाई। तेजस्वी ने कहा कि इसके बावजूद सिन्हा बोलते रहे और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई।

    ‘विपक्ष सवाल नहीं पूछेगा तो कौन पूछेगा?’

    पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, “सरकार किसकी है? PM किसका है? CM किसका है? अगर विपक्ष सवाल नहीं पूछेगा तो जवाब कौन देगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात को बीच में रोका गया, जबकि उन्होंने सबूतों के साथ अपनी बात रखी थी।

    Also Read : CM हेमंत ने अस्पताल में भर्ती पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से की मुलाकात

    Ruckus in Bihar Assembly: Tejashwi Yadav targets the government and CM Nitish बिहार विस में हंगामा : तेजस्वी यादव ने सरकार और CM नीतीश पर साधा निशाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत ने अस्पताल में भर्ती पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से की मुलाकात
    Next Article युवक का श’व प्रेमिका के घर की खिड़की से लटका मिला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.