Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तेज प्रताप यादव को मिली मालदीव यात्रा की अनुमति, कोर्ट ने लगाई सख्त शर्तें
    ट्रेंडिंग

    तेज प्रताप यादव को मिली मालदीव यात्रा की अनुमति, कोर्ट ने लगाई सख्त शर्तें

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को मालदीव यात्रा की सशर्त अनुमति दे दी है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने 17 से 23 मई के बीच यात्रा की अनुमति देते हुए कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद कोई भी जमानतशुदा आरोपी अपने विदेश यात्रा के अधिकार से सिर्फ आरोपों के आधार पर वंचित नहीं किया जा सकता.

    शर्तों के साथ दी गई अनुमति

    कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को निर्देश दिया है कि वे ₹25,000 की जमानत राशि जमा करें और यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जैसे कि ठहरने का स्थान, स्थानीय संपर्क नंबर और पूरा यात्रा कार्यक्रम अदालत में जमा कराएं. कोर्ट ने यह भी साफ किया कि यात्रा अवधि में कोई भी विस्तार नहीं किया जाएगा और अनुमति का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    गवाहों या साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे

    अदालत ने तेज प्रताप को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे इस दौरान किसी भी गवाह को प्रभावित करने या साक्ष्य से छेड़छाड़ की कोशिश नहीं करेंगे. अदालत का यह आदेश ऐसे समय आया है जब तेज प्रताप यादव ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले में आरोपी हैं.

    क्या है मामला?

    यह मामला उस घोटाले से जुड़ा है जिसमें आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री कार्यकाल (2004-2009) के दौरान रेलवे में ग्रुप डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से उनके नाम पर जमीन ली गई थी. इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियां, तेज प्रताप यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज किया गया था.

    राजनीतिक हलकों में हलचल

    अदालत के इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. एक हाई-प्रोफाइल और राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामले में आरोपी को विदेश यात्रा की अनुमति मिलना विपक्षी दलों के लिए सवाल उठाने का एक नया मुद्दा बन सकता है. तेज प्रताप यादव को इससे पहले 11 मार्च को समन के जवाब में अदालत में पेश होने के बाद नियमित जमानत मिल चुकी है. अब कोर्ट की सशर्त अनुमति के बाद वे 17 से 23 मई तक मालदीव की यात्रा कर सकेंगे.

    Also Read : मिथिला हाट के तर्ज पर बिहार के इन दो जिलों में बनेगा आधुनिक ‘हाट’

    bail petitioner Bihar conditional permission Delhi foreign travel Former CM Lalu Prasad Yadav Maldives trip Rouse Avenue Court serious charges special judge Tej Pratap Yadav Vishal Gogna गंभीर आरोप जमानतशुदा आरोपी तेज प्रताप यादव दिल्ली पूर्व CM बिहार मालदीव यात्रा राउज़ एवेन्यू अदालत लालू प्रसाद यादव विदेश यात्रा विशाल गोगने विशेष न्यायाधीश सशर्त अनुमति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में संदीप की मौ’त, बिना हेलमेट बुलेट चला रहा था
    Next Article बिहार में 40,000 स्वास्थ्यकर्मियों की होगी जल्द भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.