Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»शिक्षक संघ का आरोपः पांचवीं बार शिक्षकों की सरप्लस सूची जारी की गयी, फिर भी कई खामियां
    ट्रेंडिंग

    शिक्षक संघ का आरोपः पांचवीं बार शिक्षकों की सरप्लस सूची जारी की गयी, फिर भी कई खामियां

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की जारी सरप्लस सूची में कई खामियां हैं. इसे लेकर शिक्षकों ने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है. यह कार्य एक वर्ष से अधिक से ही चल रहा है. चार से पांच बार सूची जारी की गई. प्रत्येक सूची में अलग-अलग शिक्षकों के नाम थे. उक्‍त बातें अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदधारियों ने कही. संघ के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि सरप्लस की गणना जिला पीटीआर द्वारा की गई है, जबकि इसे विद्यालयवार आरटीई मानक के अनुसार किया जाना चाहिए. आरटीई के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 में कम से कम 2 शिक्षक होना चाहिए.

    मध्य विद्यालयों में कम से 3 शिक्षक को रखा जाना चाहिये

    मध्य विद्यालयों में कम से 3 शिक्षक को रखा जाना है. इसमें विज्ञान एक, सामाजिक विज्ञान एक और भाषा में एक शिक्षक होना चाहिए. ऐसा नहीं करते हुए कई प्राथमिक विद्यालय में एकल शिक्षक और कई मध्य विद्यालय के कक्षा 6 से 8 को शिक्षकविहीन कर दिया गया है. सहायक अध्यापक (पारा शिक्षकों) की संख्या की गणना की गई है. हालांकि सरप्लस शिक्षकों में उनका नाम नहीं जोड़ा जा रहा है. झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली-2021 के अनुसार इनका भी स्थानांतरण और समायोजन पंचायत व प्रखंड स्तर तक किया जाना है. इस कारण कई प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालय सरकारी शिक्षक विहीन हो जा रहे हैं. मध्य विद्यालय 1 से 8 में भी केवल पारा शिक्षक ही बच रहे हैं.

    शिक्षकों का डाटा फरवरी 2022 और छात्र संख्या डाटा दिसंबर 2022 का लिया गया है. अभी वर्ष 2023-24 चल रहा

    सरप्लस शिक्षकों की गणना के लिए शिक्षकों का डाटा फरवरी 2022 और छात्र संख्या डाटा दिसंबर 2022 का लिया गया है. अभी वर्ष 2023-24 चल रहा है. स्थानांतरण कार्य दिसंबर, 2023 में होना है. इससे अधिकांश स्कूलों में छात्र एवं शिक्षकों की संख्या भी बदल गई है. अतः इसे 2023-24 का डाटा लिया जाना चाहिए. जिले द्वारा जारी सरप्लस एवं वैकेंसी सूची में विसंगति है. जिले द्वारा जारी सरप्लस सूची में कई विद्यालय से कम शिक्षकों को सरप्लस बनाया गया है. कुछ ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें सूची में सरप्लस दिखाया गया है परंतु ऑनलाइन खोलने पर यू आर नॉट ए सरप्लस टीचर लिख दिख रहा है. डीएसई द्वारा जारी की गई सूची में जिस विद्यालय में वैकेंसी दिख रहा है, ऑनलाइन खोलने पर उनका नाम नहीं है. इससे शिक्षक चाहकर भी उन विद्यालयों का ऑनलाइन ऑप्शन नहीं चुन पा रहे हैं.

    वैकेंसी लिस्ट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों में केवल संख्या दर्शायी गई है

    कक्षा 6 से 8 शिक्षकों की सरप्लस की सूची कैटिगरी वाइज जारी की गई है. हालांकि वैकेंसी लिस्ट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों में केवल संख्या दर्शायी गई है. कैटेगरी नहीं बताया गया है. इसकी वजह से विद्यालय में 6 से 8 के लिए कैटेगरी में ऑनलाइन आवेदन करना गलत हो जा रहा है. वैकेंसी में विद्यालय में कैटेगरी वाइज पद दर्शाया जाना चाहिए.

    केवल वर्तमान पदस्थापित विद्यालय की अवधि का गणना की गई

    शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यकाल के लिए केवल वर्तमान पदस्थापित विद्यालय की अवधि का गणना की गई है. जबकि पूरे सेवाकाल में की गणना करनी चाहिए. सेवाकाल अवधि गणना वाले प्वाइंट के लिए जोन वाइज अधिकतम अंक निर्धारित कर देने से वरीय शिक्षकों का अंक भी कनीय शिक्षकों के बराबर हो जा रहा है. इसमें भी सुधार की जरूरत है. सरप्लस शिक्षकों की सूची और मेघांक दोनों में सुधार करते हुए पुनः नए सिरे से आवेदन करने का निर्देश दिया जाय.

     

    allegations Education news Johar Live many flaws ranchi news update surplus list of teachers Teachers union आरोप कई खामियां जोहार लाइव रांची न्यूज अपडेट शिक्षक संघ शिक्षकों की सरप्लस सूची शिक्षा न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैम्बो पुल के नीचे दोनों हाथ बंधा मिला बॉडी, हत्या की आशंका
    Next Article सीएम कैंडिडेट के चयन को लेकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग आज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    Latest Posts

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.