Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं : रामचंद्र सहिस
    जोहार ब्रेकिंग

    जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं : रामचंद्र सहिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read16
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामचंद्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : आजसू पार्टी ने घाटशिला विधानसभा के आसना पंचायत में जनसंपर्क अभियान चला कर एनडीए के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने का अपील की। लोहामालिया गांव में चुनावी सभा में पूर्व मंत्री रामचंद्र ने कहा है कि राज्य में आदिवासी–मूलवासी पर हेमंत सरकार लाठियां बरसा रही है और दमन किया जा रहा है। चाईबासा और रांची में न्याय मांग रहे लोगों पर लाठी बरसाई गई। सिदो–कान्हु के वंशजों पर लाठी चली। सूर्या हांसदा को मार डाला गया। बाबूलाल सोरेन को जीतकर इस सरकार को सबका सिखाएं।

    सहिस ने कहा कि झामुमो–कांग्रेस झारखंडी जनता की हितैषी नहीं हो सकती, यह बात जनता समझ चुकी है। इसलिए आजसू समर्थित भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाकर झारखंड विरोधी ताकतों को जनता जवाब करारा जवाब देने की आवश्यकता है।

    सहिस ने कहा कि झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं। राजद और कांग्रेस ने झारखंड राज्य का विरोध किया था, लेकिन झामुमो इन्हीं दलों के इशारों पर नाच रहा है।

    रामचन्द्र सहिस ने कहा कि झारखंड का निर्माण भाजपा–आजसू ने मिलकर किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए ही झारखंड को संवार सकता है। एनडीए सरकार के समय राज्य में विकास की गति तेज हुई थी, लेकिन हेमंत सोरेन के कार्यकाल में विकास ठप हो गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है।

    जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस तथा केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने किया। इस अवसर पर सत्यनारायण महतो, सुखलाल हेम्ब्रम, टिकैत महतो, करण महतो , बनबिहारी महतो, अमल महतो, राकेश मुर्मू आदि नेता उपस्थित थे।

    Also Read : खेल महोत्सव का जोश, पलामू और गढ़वा से 10 हजार युवाओं ने लिया हिस्सा

    Teach a lesson to the government that lathi-charges the public: Ramchandra Sahis जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं : रामचंद्र सहिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी से चला प्रतिबंधित कफ सिरप लदा ट्रक रांची में धराया, 13400 बोतल के साथ एक गिरफ्तार
    Next Article बाबूलाल मरांडी के आरोप बौखलाहट का नतीजा : विनोद पांडेय

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.