Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»यूपी से चला प्रतिबंधित कफ सिरप लदा ट्रक रांची में धराया, 13400 बोतल के साथ एक गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी से चला प्रतिबंधित कफ सिरप लदा ट्रक रांची में धराया, 13400 बोतल के साथ एक गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read30
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कफ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अवैध नशे के कारोबार पर रांची पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप फेंसिडिल जब्त किया है। मौके से ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक का नाम वसीम निजाम शेख बताया गया। करीब 40 साल का वसीम महाराष्ट्र के जोगेश्वरी ईस्ट के प्रेम नगल का रहने वाला है। बरामद सिरप की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे रांची एसएसपी राकेश रंजन को यूपी क्राइम ब्रांच के जरिए सूचना मिली कि अवैध फेंसिडिल सिरप लोड कर ट्रक संख्या NL01AH-5510 रांची के लिए निकला है। रांची से उस ट्रक को कहीं और स्पाई करना है। मिली सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई।

    टांगरबसली मोड़ पर चेकिंग से हुआ खुलासा

    टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनएच-39 पर टांगरबसली मोड़ के पास चेकिंग अभियान लगाया। कुछ देर बाद एक ट्रक चान्हो की ओर से आते देखा गया। पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच शुरू की। पहले चालक ने बताया कि ट्रक में चावल लदा है, लेकिन जब पुलिस ने बोरी हटाकर देखा तो अंदर से 134 प्लास्टिक की बंद बोरियां मिलीं, जिनमें फेंसिडिल कफ सिरप (100 एमएल) की कुल 13,400 बोतलें रखी हुई थीं।

    ड्रग इंस्पेक्टर ने की जांच

    सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोरियों को खोलकर देखा तो सभी बोतलों पर PHENSEDYL 100 ML, Manufactured by Abbott Healthcare Pvt. Ltd, Baddi (Himachal Pradesh) लिखा था। वहीं, इन पर बैच नंबर PHD24542, निर्माण तिथि दिसंबर 2024 और एक्सपायरी फरवरी 2026 अंकित थी।

    कागजात नहीं दिखा सका चालक

    ट्रक चालक से जब फेंसिडिल के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक और उसमें लदे सभी सिरप को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिये बयान में ड्राइवर ने खुलासा किया किया कि वह ट्रक गाजियाबाद से लेकर आ रहा था। रांची के नवरी में उसे ट्रक दूसरे ड्राइवर के हवाले करना था। नेवरी से ट्रक को कहां ले जाना है, इस बारे में उसे भी नहीं पता।

    छापामारी दल में ये थे शामिल

    कार्रवाई में डीएसपी खलारी राम नारायण चौधरी, ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार, मांडर थानेदार मनोज करमाली, एसआई बिरजु कुमार साव, रंजीत किशोर, सिपाही सुधीर कुमार सिंह, ब्रजेश महतो, जगदीश राम और सुनील पासवान शामिल थे।

    Also Read : खेल महोत्सव का जोश, पलामू और गढ़वा से 10 हजार युवाओं ने लिया हिस्सा

    13400 बोतल के साथ एक गिरफ्तार 400 bottles. A truck carrying banned cough syrup from Uttar Pradesh was caught in Ranchi; one person was arrested with 13 कफ यूपी से चला प्रतिबंधित कफ सिरप लदा ट्रक रांची में धराया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 19 अधिकारियों का IAS में प्रमोशन
    Next Article जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं : रामचंद्र सहिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.