Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वर्ल्ड हार्ट डे पर टाटा मोटर्स का वाक ए थॉन, लोगों को किया जागरूक
    झारखंड

    वर्ल्ड हार्ट डे पर टाटा मोटर्स का वाक ए थॉन, लोगों को किया जागरूक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : आज की भाग-दौड़ भरी लाइफ में दिल को स्वस्थ्य रखना और हार्ट अटैक से बचना बड़ी चुनौती है. आज देश और दुनिया में हृदय रोगियों की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. इसको ध्यान में रखते हुए डब्लूएचओ हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे का आयोजन करती है, जिसमें यह संदेश दिया जाता है कि कैसे हम अपने दिल को तरोताज रख सकें. इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से वॉक ए थॉन का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन और टाटा मोटर्स के सभी स्टेक होल्डर्स ने हिस्सा लिया. इसमें टाटा मोटर्स के तमाम अधिकारी शामिल हुए और लोगों को जागरूकता संदेश दिया.

    लाइफस्टाइल में सुधार दिल को रखेगा सेहतमंद

    टाटा मोटर्स प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी ने प्रशासनिक भवन के समीप से वॉक ए थॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो टेल्को एरिया में घूम-घूम कर लोगों को हृदय से संबंधित रोगों एवं इससे बचाव को लेकर जागरूक करते हुए पुनः टाटा मोटर्स अस्पताल के पास आकर समाप्त हुआ. टाटा मोटर्स सिक्योरिटी प्रमुख बी सिंह ने बताया कि छोटी-छोटी गलतियों के कारण आज देश में हृदय रोगी बढ़ रहे हैं. जीवन शैली में सुधार लाकर इससे बचा जा सकता है. हार्ट अटैक बताकर नहीं आता, नियमित जांच, खान-पान की शैली में सुधार और नियमित व्यायाम से इसमें कमी लाई जा सकती है.

    जागरूकता ही बचाव है

    वहीं, टाटा मोटर्स अस्पताल के जीएम डॉक्टर संजय ने बताया कि टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन का हमेशा प्रयास रहता है कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम के जरिए समाज में जागरूकता लाई जाए,  ताकि लोगों को हार्ट अटैक से बचाया जा सके.

    improvement in lifestyle is necessary Jamshedpur News Johar Live keep the heart healthy like this spread awareness Tata Motors' Walk Athon World Heart Day 2023 जमशेदपुर न्यूज जागरूकता फैलाया जोहार लाइव टाटा मोटर्स का वॉक अथॉन दिल को ऐसे रखें सेहतमंद लाइफस्टाइल में सुधार जरूरी वर्ल्ड हार्ट डे 2023
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबालू लदे हाइवा को आपराधियों ने जलाया, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article बाबा बड़ौदा का समाधि दिवस मना, हजारों साधु-संतों का हुआ महाजुटान

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.