Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला छठा देश बना, न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त
    खेल-सिनेमा

    T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला छठा देश बना, न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुबई. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया. टीम ने पहली बार टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा किया. मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 172 रन बनाए. केन विलियमसन ने 85 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को 18.5 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया. मिचेल मार्श ने शानदार 77 रन की पारी खेली. इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने भी 53 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला छठा देश है. इससे पहले वेस्टइंडीज, भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका ने खिताब पर कब्जा किया था.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) सिर्फ 5 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए. 15 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद मिचेल मार्श और डेविड वाॅर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़कर जीत की नींव रखी. वॉर्नर ने 38 गेंद पर 53 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए.

    मार्श ने बाउंड्री से 48 रन बनाए

    मिचेल मार्श का यह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 53 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 50 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए. 6 चौके और 4 छक्के जड़े. यानी 48 रन तो उन्होंने बाउंड्री से ही बना दिए. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का छठा अर्धशतक है. ग्लेन मैक्सवेल भी 28 रन बनाकर नाबाद रहे.

    विलियमसन ने अर्धशतक लगाकर स्कोर 170 के पार पहुंचाया

    टॉस हारकर पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी. डेरिल मिचेल (11) तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए. तेज बल्लेबाजी के लिए मशहूर मार्टिन गप्टिल (28) रंग में नहीं दिखे. उन्होंने 35 गेंद का सामना किया और 3 चौके लगाए. यानी उनका स्ट्राइक रेट 80 का रहा. इसे टी20 में बतौर ओपनर अच्छा नहीं माना जा सकता. कप्तान केन विलियमसन ने 85 रन बनाकर स्कोर 170 रन के पार पहुंचाया

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने की सगाई, जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे
    Next Article टंडवा एसडीपीओ व थाना प्रभारी समेत जवान सड़क दुर्घटना में घायल, चतरा से लौट रहे थे टंडवा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.