Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भावुक कविता के साथ किया मां को याद
    ट्रेंडिंग

    सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भावुक कविता के साथ किया मां को याद

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुषमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भावुक कविता के साथ किया मां को यादकी बुधवार को छठी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उनकी बेटी और नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने अपनी मां को भावुक अंदाज में याद किया। बांसुरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर मां की एक तस्वीर साझा की और इसके साथ एक मार्मिक कविता लिखी, जिसमें उनका दर्द और मां के प्रति प्रेम साफ झलकता है।

    छह बरस हो गए माँ…
    पर आज भी अनायास ही आँखें आपको ढूँढ लेती हैं, भीड़ में, संसद की तस्वीरों में, हर उस मोड़ पर जहाँ आप होतीं तो मुझे थाम लेतीं।

    छह बरस हो गए माँ…
    पर हर उपलब्धि पर दिल सबसे पहले आपकी आँखें तलाशता है, क्योंकि आपकी नज़र से मिली शाबाशी ही मेरी सबसे बड़ी जीत होती थी।… pic.twitter.com/CDHbOq01nr

    — Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) August 5, 2025

    बांसुरी की भावुक कविता :

    “छह बरस हो गए माँ… 

    पर आज भी अनायास ही आँखें आपको ढूँढ लेती हैं, भीड़ में, संसद की तस्वीरों में, हर उस मोड़ पर जहाँ आप होतीं तो मुझे थाम लेतीं। 

    छह बरस हो गए माँ… 

    पर हर उपलब्धि पर दिल सबसे पहले आपकी आँखें तलाशता है, क्योंकि आपकी नज़र से मिली शाबाशी ही मेरी सबसे बड़ी जीत होती थी। 

    छह बरस हो गए माँ… 

    लेकिन आप अब भी हर धड़कन में गूंजती हैं, हर संघर्ष में संबल बनकर साथ चलती हैं। 

    मेरी राह आज भी आपके आशीर्वाद से रोशन है। Miss you, Ma!”

    सुषमा स्वराज : एक प्रेरणादायक नेता

    सुषमा स्वराज को देश आज भी एक ऐसी नेता के रूप में याद करता है, जिन्होंने विदेश मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में न केवल भारत का मान बढ़ाया, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहीं। उनके निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर मोदी सरकार की सराहना की थी। सुषमा स्वराज ने 6 अगस्त, 2019 को 67 वर्ष की आयु में हृदयाघात के कारण अंतिम सांस ली थी।

    PM मोदी की भरोसेमंद सहयोगी

    2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार PM बने, तो उन्होंने सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी। तीन दशकों से अधिक के राजनीतिक अनुभव के साथ सुषमा ने इस भूमिका को बखूबी निभाया। 2015 से उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उरी हमले के बाद पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर कड़ा जवाब दिया। मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद रहीं सुषमा को पीएम मोदी ने उनकी मृत्यु को व्यक्तिगत क्षति बताया था।

    बांसुरी स्वराज ने संभाली मां की विरासत

    सुषमा स्वराज की राजनीतिक विरासत को उनकी बेटी बांसुरी स्वराज आगे बढ़ा रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बांसुरी ने नई दिल्ली सीट से जीत हासिल कर संसद में कदम रखा। आज सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और उनकी बेटी की कविता ने एक बार फिर उनके प्रति लोगों की स्मृतियों को ताजा कर दिया।

    Also Read : उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी में फटा बादल, कई नेपाली मजदूर मलबे में दबे

    Sushma Swaraj's daughter Bansuri remembered her mother with an emotional poem सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भावुक कविता के साथ किया मां को याद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article70 से ज्यादा संगीन मामलों में मोस्ट वांटेड मार्टिन केरकेट्टा का कैसे हुआ एनकाउंटर, बता गये SP… देखें
    Next Article तेज रफ्तार हाइवा ने ली मजदूर की जान, आक्रोशित लोगों ने धनबाद-केंदुआ मार्ग किया जाम

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.